Yogesh Akanksha Romance In Lock Upp 2: लॉकअप के सीजन 2 में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद है। इसमें डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला x6 एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी भी पहुंचे। शो के प्रीमियर वाले दिन उनके टूटते और बिगड़ते हुए रिश्ते की खूब चर्चा भी होती हुई नजर आई। उर्फी जावेद ने भी बतौर गेस्ट जाकर उनके रिश्ते की पोल खोल डाली थी। दोनों को पूरी तरीके से झूठा करार कर दिया था।
{image-whatsappimage2026-07-03at2-04-48pm-88071783071917jpeg hindi.filmibeat.com}
लॉकअप में हो रहा जमकर रोमांस!
लेकिन लॉकअप के सीजन 2 में आने के बाद में यह दोनों दोस्त बन गए हैं। खाने को तो वह दोस्त है लेकिन साइड में उनका लव एंगल भी देखने को मिल रहा है। दोनों जिस तरीके से एक दूसरे से बातें करते हैं और दोनों की नजदीकियां भी साफ देखने के लिए मिल रही हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए। वह दोनों आपस में कुछ बात कर रहे हैं और तभी किसी बात को सीक्रेटली बताने के लिए योगेश ने आकांक्षा को कहा था कि कंबल में अंदर आ जा।
आकांक्षा ने भी यह सुनकर काफी हैरानी जाहिर की थी। इसके बाद वह हंसते और शरमाते हुए मना कर देती हैं। योगेश ने आखिर में खुद के ऊपर ही कंबल डाल दिया और आकांक्षा भी कंबल के अंदर ही गई। दोनों एक दूसरे से दूर थे। इस दौरान योगेश ने कंबल के अंदर इशारों ही इशारों में आकांक्षा को कुछ कहा। दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई इसका तो खुलासा नहीं हो पाया है।
योगेश की एक्स-गर्लफ्रेंड के कारण आकांक्षा संग बिगड़ा रिश्ता
काफी सारे लोगों को दोनों की यह केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद आ रही है। दोनों को शो में लड़ते और झगड़ते हुए भी देखा जा रहा है। लेकिन कुछ देर बाद फिर से दोनों साथ आ जाते हैं। फैन्स का मानना है कि दोनों के दिल अभी भी एक दूसरे के लिए धड़कते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि शो में रहते हुए एक बार फिर से वह साथ आ जाएं। स्प्लिट्स गुलाब में भी उनकी रोमांटिक लव स्टोरी देखने के लिए मिली थी। लेकिन इस दौरान योगेश की एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर के एंट्री होने के बाद आकांक्षा के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए थे।
तीनों के बीच शो के अंदर काफी पंगा देखने के लिए मिला था। स्प्लिट्सविला खत्म हो जाने के बाद में योगेश और आकांक्षा ने आपस में कोई भी रिश्ता ना होने की बात कह दी थी। लेकिन प्रीमियर की नाइट के वाले दिन उर्फी ने खुलासा किया था कि ब्रेकअप के बावजूद भी वह सब की नजरों से छिपकर एक दूसरे से मुलाकात करते हैं।
लेकिन अब सच क्या है योगेश और आकांक्षा को बेहतर पता है और वही बता सकते हैं। आकांक्षा और योगेश शो में काफी अच्छा कर रहे हैं। क्योंकि अंदर उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। श्रेया कलर के साथ उनकी इन दिनों खटपट भी चलती हुई नजर आ रही है। फैंस को योगेश और आकांक्षा का जो फिल्टर अपनी बात सामने रखने का अंदाज काफी ज्यादा अच्छा लगा।



