‘Bhojpuri is better than Hollywood’ Why did Akshay Kumar say this? People burst into laughter

‘Bhojpuri is better than Hollywood’ Why did Akshay Kumar say this? People burst into laughter


Akshay Kumar on Bhojpuri vs Hollywood: अक्षय कुमार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर चर्चा में हैं और लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। इस वक्त इस फिल्म के म्यूजिक लॉन्च से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टारकास्ट के साथ मौजूद थे।

Akshay Kumar

इस दौरान भोजपुरी और हॉलीवुड की तुलना करते हुए खिलाड़ी कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बता दिया। इस दौरान उन्होंने जो कुछ भी कहा उसको सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति जोर जोर से हंसने लगे।

अक्षय कुमार के साथ परेश रावल भी मौजूद थे जिन्होंने हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक हिंट दिया है। अब ऐसा लग रहा है कि बाबूराव के किरदार में वो दिखने के लिए तैयार हैं।

भोजपुरी और हॉलीवुड पर बोले अक्षय

अक्षय कुमार ने इस इवेंट में भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया और कहा, ”हॉलीवुड वाले देख ही नहीं सकते कभी ऐसी गाना क्योंकि समझ में ही नहीं आएगा। उन्होंने कभी गाना ही नहीं देखा।” इसके बाद वहां लोगों के ठहाकों की आवाज सुनाई दे रही है।

इसके अलावा रिपोर्टर के सवाल के जवाब में परेश रावल ने हेरा फेरी 3 को लेकर चल रहे विवाद पर चु्प्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि हेरा फेरी चलती रहेगी। जब तक जिंदा हैं तब तक हेरा फेरी है। ये सुनकर फैंस को जरूर राहत की सांस मिली होगी। मंच पर इस दौरान उनके साथ सुनील शेट्टी और राजपाल यादव भी मौजूद थे।

अक्षरा सिंह का आइटम नंबर

वेलकम टू द जंगल में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का एक गाना है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह ने इस गाने के साथ धमाका किया है और भोजपुरी में भी इसको काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षय कुमार के ये साबुन सॉन्ग काफी सुना जा रहा है और कई जगहों पर वो इसको लेकर बातें करते मिलते हैं।