Ayodhya Ram Mandir Inauguration Champat Rai Says PM Modi Give Suggestions On Temple Construction | Ram Mandir Inauguration: जैसी प्रभु की इच्छा, उसी मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा: चंपत राय बोले

Ayodhya Ram Mandir Inauguration Champat Rai Says PM Modi Give Suggestions On Temple Construction | Ram Mandir Inauguration: जैसी प्रभु की इच्छा, उसी मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा: चंपत राय बोले


Ram Mandir Pran Pratishtha: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति गर्भ गृह में विराजित होगी. ये मूर्ति भागवान के बाल स्वरूप की होगी जिसमें वो 5 साल के बालक के रूप में होंगे. राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करेंगे. इस पूरे मामले पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम में अयोध्या उत्सव में विस्तृत चर्चा की.

उन्होंने कहा, “ये 500 सालों के संघर्ष की जीत है, मंदिर निर्माण का काम तय समय पर हुआ. गर्भगृह बनकर तैयार हो चुका है. पीएम मोदी ने मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण सुझाव दिए. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 4 हजार से ज्यादा संत शामिल होंगे. आम जनता 23 जनवरी से राम लला के दर्शन कर सकेगी. मंदिर निर्माण देख आत्मा को संतुष्टि होती है. तीन मूर्तियां बनवाई गईं हैं जिसमें से एक मूर्ति स्थापित की जाएगी. जैसी प्रभु की इच्छा, उसी मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा.”

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर को लेकर आई बड़ी खबर, उद्घाटन के बाद इस द्वार से लोगों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी