Exclusive: Cockroach Janata Party’s viral campaigner Ujjwal Singh will left Indian as he get money

Exclusive: Cockroach Janata Party’s viral campaigner Ujjwal Singh will left Indian as he get money


CJP Viral campaigner Ujjwal Singh: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर जिस तरह चर्चा हो रही है ये किसी से छिपा नहीं है। अभिजीत दीपके ने इंडिया आकर धरना प्रदर्शन किया और काफी संख्या में लोगों ने उनका साथ दिया।

CJP Viral campaigner Ujjwal Singh

इस दौरान सीजेपी का एक कैंपेनर काफी वायरल हो रहा है। सीजेपी के कैंपेन के दौरान ये गे कैंपेनर जिसका नाम उज्जवल सिंह ने काफी नाम कमाया। लेकिन अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह डाला है कि लोग हैरान हैं और काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

उज्जवल सिंह की मानें तो वो पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं और जैसे ही पैसे मिल जाएंगे वो भारत ही छोड़कर चले जाएंगे। जो पार्टी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने को मुद्दे को लेकर आवाज उठा रही है उसके मुख्य कैंपेनर ही पैसों और देश के बारे में सोच रहे हैं।

क्या बोले वायरल कैंपेनर उज्जवल सिंह?

उज्जवल सिंह इस दौरान फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बात कर रहे थे। उन्होंने खुलकर कहा, ”अगर आपके पास अच्छा खासा पैसा है तो यही चुनोगे की मैं अब्रॉड जाकर ही रहूं। मैं खुद कहता हूं कि मुझे नहीं पसंद अपना भारत। यहां कुछ भी नहीं है। जैसे ही मेरे हाथ में पैसा आएगा मैं तो चला जाऊंगा देश के बाहर।” पत्रकार ने पूछा, प्रोटेस्ट का क्या होगा? उज्जवल सिंह ने कहा, ”अभी मेरे पास पैसा नहीं है कि मैं अभी भाग जाऊं। मतलब भविष्य में।” उज्जव सिंह का ये बयान आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग हैरान हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि देश किसपर भरोसा करे। सोशल मीडिया पर उज्जवल सिंह को काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है।

ट्रोल कर रहे हैं लोग

सीजेपी के वायरल कैंपेनर के इस वीडियो के सामने आते ही लोग उनको काफी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”चलो, सब लोग मिलकर कुछ पैसे जमा करें और उन्हें सबसे पहले पाकिस्तान भेजें।” एक ने लिखा, ”बीजेपी इस तरह के खुलासों का इंतज़ार कर रही है।” एक ने लिखा, ”तो तुम अभी यहाँ कर रहे हो, निकल।” इसके अलावा भी लोग काफी बुरी-बुरी बातें कर रहे हैं। देखिए पूरा इंटरव्यू…