The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

‘पोस्ट गुमराह करने वाली है, बयान को गलत..’ विदेश मंत्रालय ने CJP प्रदर्शन से जुड़े वायरल पोस्ट पर दिया रिएक्शन

0


सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में कथित विदेशी फंडिंग से जुड़े दावे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के बयानों से जोड़े गए थे. अब इस पर मंत्रालय  की तरफ से बयान जारी किया गया है. उन्होंने इस तरह के पोस्ट को गुमराह करने वाला बताया. 

गलत तरीके से पेश किया गया था विदेश मंत्रालय का बयान

दरअसल, दो हफ्ते पहले होने वाली मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उनके असली बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था. एक्स पर पोस्ट करते मंत्रालय की फैक्ट चेक यूनिट ने कहा है कि यह पोस्ट गुमराह करने वाला है. प्रवक्ता के बयान को गलत तरीके से पेश करता है. 

क्या बोले विदेश मंत्री के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय ने यह पोस्ट ऐसे वक्त किया, जिसमें प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था. ‘मुझसे कई बार सीजेपी के विरोध प्रदर्शन की फंडिंग के बारे में पूछा गया है. मैं कहना चाहता हूं कि हमारी खुफिया जानकारी और जांच से पता चलता है कि इसमें कोई विदेशी फंडिंग नहीं है.’ 

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

प्रवक्ता ने कहा था, ‘विदेशी फंडिंग के आरोपों और चल रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़े अन्य दावों के बारे में आपने जो बात उठाई है, उसके संबंध में मैं यह कहना चाहूंगा कि इस समय मेरे पास आपके साथ साझा करने के लिए इस मामले में किसी तरह की जानकारी नहीं है.’ 

MEA ने कहा, ‘वायरल पोस्ट ने प्रवक्ता की बातों को गलत तरीके से पेश किया. ऐसा बयान को उनसे जोड़ा, जो दिया ही नहीं गया था, साथ ही दोहराया कि आधिकारिक जवाब बस इतना था कि उस समय इस मामले पर साझा करने के लिए किसी तरह की जानकारी नहीं थी. लगभग पचास दिन चले आंदोलन के बाद शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था.’

ये भी पढ़ें: लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा



Darshan Jariwala Left Wife Apara Mehta Calling Her The Ugliest Women

0


Apara Mehta On Her Marraige: अपरा मेहता टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1998 में ‘अल्पविराम’ शो से की थी। इसके बाद में उन्हें एकता कपूर के हिट टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू’ से एक खास लोकप्रियता हासिल हुई। जिसमें उन्होंने सविता मनसुख विरानी का किरदार अदा किया था।

Apara Mehta

अपरा पति को लेकर बड़ा खुलासा

लेकिन अब शो के बाद एक बार फिर से अपरा मेहता चर्चा का विषय बन गई है। एक बार वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से नहीं बल्कि निजी जिंदगी के चलते चर्चा में आई है। हाल ही में उन्होंने अपने पति और एक्टर दर्शन जरीवाला से अलग होने के किस्से के बारे में बताया।

इस दौरान दर्शन जरीवाला को लेकर अपरा मेहता ने खुलकर बात की। उनके पति ने उनका दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। उन्होंने दर्शन जरीवाला को लेकर एक ऐसी बात बताई कि लोग भी हैरान हैं। एक्ट्रेस को उनके पति ने वेडिंग एनिवर्सरी पर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद वो दोनों अलग रहने लग गए।

कौन हैं दर्शन जरीवाला?

दर्शन जरीवाला को लेकर अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि वो फिल्मो, टीवी और थिएटर के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने 2007 में ‘गांधी, माय फादर’ में महात्मा गांधी का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा वो आजा नचले, गुरु, राजनीति, आरक्षण और जोकर जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।

Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान अपरा मेहता ने बताया कि उनके पति दर्शन शादी को खत्म करना चाहते थे। दरअसल, वो एक्ट्रेस से प्यार नहीं करते थे। अपरा बताती हैं कि उनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर दर्शन ने उनसे कुछ ऐसा कह दिया था कि उनका दिल पूरी तरह टूट गया था। जिसके बाद वो अलग रहने लगे। लेकिन कभी तलाक नहीं हुआ।

एनिवर्सरी पर पति ने तोड़ा दिल

हुआ कुछ यूं कि अपरा एक शो के लिए अमेरिका गई तो उन्होंने पति दर्शन को कॉल किया। उस दिन दोनों कि एनिवर्सरी थी। एक्ट्रेस ने कहा कि “मैं अमेरिका गई हुई थी। हमारी एनिवर्सरी भी थी। तो मैंने दर्शन को कॉल किया तो उन्होंने मुझे कहा कि हमें बात करने की ज़रूरत है। मुझे लगा किसी बारे में बात करनी होगी।”

एक्ट्रेस को पति ने बोला बदसूरत

अपरा ने आगे बताया कि “मैं अमेरिका से वापस आई। मैं 3 बजे आई थी और 5 बजे उनसे मिली। तो उन्होंने मुझे कहा कि तुम्हे पता है हमें अलग रहना चाहिए, क्योंकि मेरे दिल में तुम्हारे लिए प्यार खत्म हो गया है। मुझे तुमसे प्यार नहीं है। तुम मेरी जिंदगी की एक बदसूरत महिला हो।”

बिन बताए घर छोड़कर गए पति

अपरा ने आगे बताया कि “वो झूले पर बैठकर चाय पी रहे थे और मैं शूटिंग पर चली गई थी। सुबह 5 बजे अमेरिका से आई थी तो नींद पूरी नहीं हुई। मुझे झपकियां आ रही थी। लेकिन जब मैं होश में आई तो मैंने सोचा कि दर्शन ने अभी क्या कहा? मैं उनकी बात का मतलब ढूंढती रह गई और वो मुझे छोड़कर घर से चले गए।”

एक्ट्रेस ने बताया कि “वो हमारा घर था और वो वहां से चले गए थे। उस घर का दरवाजा उनके लिए हमेश खुला था। लेकिन मुझे पता है कि उन्हें मेरे जैसा कोई भी नहीं मिल सकता और मुझे उनके जैसा। अलग रहकर भी एक-दूसरे के साथ बहुत सहज हैं। आज भी हम एक दूसरे को कम्पलीट करते हैं।

अपरा मेहता का वर्क फ्रंट

अपरा मेहता के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि इस समय वो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ शो में नज़र आ रही हैं। शो में रोजाना कुछ ना कुछ ट्विस्ट देखने को मिलता है।

Apara mehta claims that people touched her inappropriately and burnt her with cigarette

0


Apara Mehta Shocking Revelation: क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में तुलसी विरानी की सास सरिता विरानी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अपरा मेहता अभी के वक्त में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती है। उन्होंने फैंस के दिलों पर राज किया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पुराने दिनों को लेकर बात की। बताया कि एक बार उनसे मिलने के लिए लोग बेकाबू हो गए थे। भीड़ के बीच धक्का मुक्की का भी उन्होंने सामना किया।

Apara Mehta

Hauterrfly के साथ हाल ही में बातचीत के दौरान अपरा मेहता ने कोलकाता में हुए एक पुराने इंसिडेंट को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि “तब क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल अपने पीक पर हुआ करता था। तब मेरा गुजराती ड्रामा कोलकाता में हुआ करता था और उसके पांच शो कला मंदिर में होते थे। तब सीट तो सेट पैक होती थी और जैसे ही मैं वहां पर पहुंची तो मुझे देखकर लोगों ने 8000 डांडिया ऊपर उछाल दी थी।”

हीरे की अंगूठी खींचने की की कोशिश

अपरा मेहता ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि “भीड़ काफी ज्यादा बेकाबू हो गई थी और मुझे खींचकर कुछ लोग तो फिर से म्यूजिशियन के पोडियम पर ले गए थे। लोग मुझे धक्का दे रहे थे तो कोई मुझे खींच रहा था। मैंने लोगो के साथ अच्छे से मुलाक़ात की। मैंने कुछ लोगों से हाथ में मिलाया तो कोई मेरी हीरे की अंगूठी खींचने लग गया था तो किसी ने मुझ पर जलती हुई सिगरेट लगा दी थी।”

लोगों ने किया टच

एक्ट्रेस ने बताया कि “पूरा पोडियम हिले लग गया था और मुझे ऐसा लगा था कि यह तो खतरनाक हो गया। भीड़ में लोग क्रेजी हो चुके थे। मुझे उन्होंने कहा कि उतरो उतरो तब कुछ लोगों ने मुझे उतारने के लिए वहां पर घेरा बना लिया था। तब हर कोई मुझे इधर-उधर टच करने लग गया था और मैंने कहा था कि ठीक है छू लो क्या ही मिलेगा?”

पति ने तोड़ा रिश्ता

इस इंटरव्यू के दौरान अपरा मेहता ने अपनी बिखरी हुई शादी को लेकर भी बात की थी। अभिनेत्री ने बताया कि उनके पति अचानक से एक दिन उन्हें घर पर छोड़कर चले गए थे। शादी की 23 साल के बाद पति ने उनसे अलग होने का ऐलान कर दिया और उनका तलाक नहीं हुआ है। वह आज भी अपने पति का इंतजार कर रही है और इस शादी से उन्हें एक बेटी भी है।

Pamela Serena admits that she was betting on cricket matches using secret tips from friend lock upp 2

0


Pamela Serena Was Betting On Cricket Matches: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 के हाल ही के एपिसोड में पामेला सेरेना ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है और खुद को सुरक्षित कर लिया है। जैसे ही उन्होंने बजर दबाया तो उन्हें स्क्रीन पर मैच फिक्सिंग शब्द दिखाई दिया।

Pamela Serena

पामेला ने लगाया सट्टा

लेकिन पामेला ने राज को बताने से पहले यह साफ कर दिया था और कहा था कि यह “मेरा राज है और मुझे इस पर कोई भी गर्व नहीं है।” साथ ही पामेला ने यह भी बताया था कि जब वह स्टूडेंट थी तो क्रिकेट माचो पर सट्टेबाजी किया करती थी।

दोस्त से मिलती थी टिप

पामेला आगे बताते हुए कहती हैं कि जब वह स्टूडेंट थी तो उनका एक दोस्त था जो कई सारे क्रिकेटरों के करीब था। उसके जरिए उन्हें मैचों के बारे में सीधी जानकारी मिल जाया करती थी। इसीलिए वह बाद में बुकीज के साथ सट्टा लगाने और पैसे कमाने में इसका इस्तेमाल करने लगी।

स्टूडेंट होकर लगाती थी सट्टा

पामेला ने आगे बात करते हुए बताया था कि “जब मैं स्टूडेंट थी तो मेरा एक दोस्त था। वह कई सारे क्रिकेटरों का करीबी दोस्त हुआ करता था और उसे टिप्स मिलती थी कि कौन जीतेगा। जानकारी सीधे टीम से आया करती थी। लंदन में बुकीज होते हैं जहां पर आप जुआ खेल सकते हो और सट्टा भी लगा सकते हो। इसीलिए मैंने अपने दोस्त से टिप्स ली और सट्टा लगाया था। मैंने बहुत सारे पैसे भी कमाए।”

सट्टा लगाने पर नहीं कोई गर्व

लेकिन इस दौरान शो में पामेला सेरेना ने यह साफ कर दिया था कि जहां पर वह सट्टेबाजी किया करती थी वहां पर यह कानूनी था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि तब उन्हें इसमें काफी मजा आया करता था लेकिन बाद में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि पैसे कमाने का यह तरीका गलत था। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे इस पर कोई भी गर्व नहीं है और बताया कि तब वह स्टूडेंट थी। इसीलिए आसानी से मिलने वाले पैसे ने उन्हें सट्टा लगाने के लिए उकसाया था।

कौन है पामेला सेरेना?

अगर हम पामेला सेरेना की बात करें तो आपको बता दें कि वह एक ब्रिटिश-भारतीय एंटरप्रेन्योर है। साथ ही पूर्व ब्यूटी क्वीन, रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी और इनफ्लुएंसर भी है। यूनाइटेड किंगडम में भारतीय माता-पिता के घर पर उनका जन्म हुआ और बाद में वह 2012 में दुबई चली गई थी। जहां पर उन्होंने बिजनेसमैन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपना कैरियर स्थापित किया।

क्या करती हैं पामेला?

लेकिन बाद में भारत आकर उन्होंने देसी ब्लिंग रियलिटी शो से एक बड़ी पहचान हासिल की। जिसमें दुबई में आमिर दक्षिण एशियाई लोगों की शानदार जिंदगी को दिखाया गया था। शायद ही आप जानते होंगे कि पामेला ने मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस यूएई वर्ल्ड 2022 का खिताब भी अपने नाम किया है। वह रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़ी हुई है।

Youtuber Armaan Malik Is Set To Become A Father For The 6th Time Payal Old God Bharai Video Viral

0


Youtuber Armaan Malik Payal Godbharai Video Viral: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अरमान मलिक अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में रहते हैं और आपको बता दें कि वह सबसे ज्यादा पॉपुलर अपनी दो पत्नियों को लेकर हैं। अरमान मलिक ने दो शादियां की उनकी पहली शादी पायल मलिक के साथ में हुई और दूसरी शादी कृतिका मलिक के साथ में हुई थी।

Youtuber Armaan Malik Payal Godbharai

पायल की हुई गोदभराई?

लेकिन इसी बीच पायल मलिक और अरमान मलिक की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई नजर आ रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि पायल मलिक की गोद भराई हो रही है। साथ ही पीछे बोर्ड पर भी सभी बच्चों के नाम लिखे हुए हैं और वेलकम मलिक बेबी भी लिखा हुआ है।

इस वायरल हो रही है वीडियो को खुद पायल मलिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से हाल ही में शेयर किया है और इसके बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि वह एक बार फिर से मां बनने वाली है।

6वीं बार पिता बनने वाले हैं अरमान?

जैसा कि हम सभी को पता है की पायल मलिक चार बच्चों की मां बन चुकी है और कृतिका मलिक का एक बच्चा है। कुल मिलाकर अरमान मलिक पांच बच्चों के पिता बन चुके हैं। लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद काफी लोगों को ऐसा लग रहा है कि यूट्यूब पर एक बार फिर से छठी बार पिता बनने वाले हैं।

पुराना है वीडियो

तो जानकारी के लिए आपको बता दें की पायल मलिक का यह गोद भराई का वीडियो उनके चौथे बच्चे के टाइम का है। पायल मलिक ने मार्च 2026 में अपने चौथे बच्चे रूद्र मलिक को जन्म दिया था। लेकिन डिलीवरी से पहले उनकी गोद भराई हुई थी उसी का यह वीडियो है।

पायल ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट

इस दौरान पायल मलिक काफी खुश नजर आ रही है और उन्होंने सुनहरे रंग का बेहद ही खूबसूरत लहंगा भी पहना हुआ था। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी साफ देखने के लिए मिल रहा है।

Karan Kundrra Proposes To Tejasswi Prakash Underwater During Mauritius Vacation

0


Karan Kundrra Proposes Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी के जाने माने और क्यूट कपल माने जाते हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आती है। देसी ब्लिंग शो में करण ने कैमरे पर तेजस्वी प्रकाश को इंगेजमेंट रिंग पहनी थी और एक बार फिर से अब उन्होंने तेजस्वी को प्रपोज कर दिया है।

Karan Kundrra Tejasswi Prakash

करण-तेजस्वी के रोमांटिक मोमेंट्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करण कुंद्रा ने मॉरीशस वेकेशन से एक यूट्यूब व्लॉग शेयर किया है जहां पर वह समंदर के अंदर रोमांटिक मोमेंट एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

करण ने घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज

स्कूबा डाइविंग इंजॉय करते हुए करण कुंद्रा ने पानी में ही तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज कर दिया। साथ ही पानी के अंदर ही उन्होंने हाथों से हार्ट शेप भी बनाया। पानी के अंदर करण ने घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया। उनका यह अंदाज अब लोगों का दिल जीत रहा है और दोनों की केमिस्ट्री पर फैन्स दिल हार बैठे हैं।

लिवइन में रहते हैं करण-तेजस्वी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का मॉरीशस वेकेशन किसी फेयरीटेल की तरह है। दोनों का यह बॉन्ड वक्त के साथ-साथ और भी ज्यादा गहरा होता जा रहा है। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी और शो से निकलने के बाद उनका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो चुका है। कई साल से दोनों लिवइन में रह रहे हैं और फैन्स उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा…’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

0


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर तेलंगाना में राजनीतिक सरगर्मी जारी है. इस दौरान पूर्व BRS मंत्री और MLA जगदीश रेड्डी ने शनिवार (25 जुलाई, 2026) को प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की है. जगदीश रेड्डी ने पीएम मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि वे दूसरी बार संसद से भाग गए और जब बच्चे संसद के पास प्रदर्शन कर रहे थे और पिट रहे थे, तब राहुल गांधी मोदी के घर गए. उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी ‘बड़े भाई’ के डर से दिल्ली भी नहीं गए.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले भाजपा नेता

केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘देश पहले, पार्टी बाद में.. खुद आखिर में.’ उन्होंने कहा, ‘पद अस्थायी होते हैं, लेकिन लोगों का भरोसा मुख्य चीज है. धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र आंदोलन से लेकर केंद्र सरकार में अहम पदों पर रहने तक दशकों तक सेवा की.’ बंदी संजय कुमार ने धर्मेंद्र प्रधान की सेवाओं और प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

KTR ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?

BRS के कार्यकारी अध्यक्ष KTR ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘लोगों की ताकत हमेशा सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा होती है. Gen-G ने इसे हासिल कर लिया है.’

वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर BRS पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया. रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि BRS और BJP के बीच ‘सीक्रेट अंडरस्टैंडिंग’ है. 

तेलंगाना कांग्रेस के मंत्रियों ने मामले पर क्या कहा?

तेलंगाना कांग्रेस के मंत्रियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ट्रांसपोर्ट और BC वेलफेयर मिनिस्टर पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्टूडेंट्स के लंबे समय से चल रहे आंदोलन की जीत है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने स्टूडेंट्स की मांगों पर ध्यान दिया है और यह घटनाक्रम सरकारों के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए.

जबकि पोन्नम प्रभाकर का मानना है कि यह सिर्फ मंत्री पद का इस्तीफा नहीं है, बल्कि लोगों की आवाज का सम्मान है. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के हक और उनके भविष्य के लिए देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों की वजह से केंद्र सरकार को पीछे हटना पड़ा.

कांग्रेस के मंत्रियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को स्टूडेंट यूनिटी और राहुल गांधी के संघर्ष की जीत बताया. पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि स्टूडेंट्स की शिकायतों को नजरअंदाज करने के केंद्र सरकार के बर्ताव की कड़ी आलोचना हुई और आखिर में उसे जनता के दबाव के आगे झुकना पड़ा. 

यह भी पढ़ेंः इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपडेट की X प्रोफाइल, बायो में अब क्या लिखा?

Ramayana Trailer leaked ravana dialogues ram ji with shiva Dhanush to Lakshman cutting supanakha nose

0


Ramayana Trailer Leaked: रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था। शुक्रवार को इस ग्रैंड फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला था लेकिन मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था। वहीं अब करीब 1 मिनट का ट्रेलर लीक हो चुका है और इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Ramayana Trailer Leaked

मगर अब रामायण फिल्म के ट्रेलर की लगभग पूरी झलक दिख चुकी है. 24 जुलाई को अमेरिका के सैन डिएगो में आयोजित कॉमिक-कॉन 2026 में इसका ट्रेलर वहां आए लोगों को दिखाया गया था। उन्हीं में से किसी अनजान शख्स ने लगभग पूरा ही ट्रेलर लीक कर दिया। इसमें हमें रावण बने यश और राम बने रणबीर कपूर की झलक देखने को मिली।

यश को रावण के रूप में पहली बार देखते हैं. इसमें एक युद्ध का सीन दिखाया जाता है, जिसमें रावण इंद्र देव के एरावत हाथी को अपने एक वार से नीचे गिरा देता है। यश का एक विशाल लुक नजर आया, जिसमें वो पूरी तरह जंच रहे थे। रावण की एंट्री के बाद हम राम बने रणबीर की एंट्री देख सकते हैं। कुछ देर बाद सीता के रूप में साई पल्लवी भी दिखाई देती हैं। ट्रेलर के अंत तक हम शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत सिंह को देखते हैं, जिसकी नाक वन में मौजूद लक्ष्मण काट देते हैं।

इस ट्रेलर में राम और सीता जी के स्वयंवर वाला सीन भी दिखाया गया है, जिसमें भगवान राम शिव जी के पिनाक धनुष को उठाते दिखाई दे रहे हैं। ये ट्रेलर देखने में काफी भव्य है, लेकिन अच्छी क्वालिटी में ना होने की वजह से कुछ लोगों को खराब लग सकता है। हालांकि जो लोग कॉमिक-कॉन में मौजूद थे, उन्हें ये ट्रेलर काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर उनके भी रिएक्शन्स देखने मिले हैं। अब इंडिया में मौजूद लोगों को फिल्म के फाइनल ट्रेलर का इंतजार है, जो जल्द यूट्यूब समेत पूरे इंटरनेट पर रिलीज किया जाएगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था लेकिन इसको मेकर्स के द्वारा पोस्टपोन कर दिया है। इससे उन लोगों को झटका लगा है जो कि काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेलर के लिए लोग 24 जुलाई का इंतजार कर रहे थे लेकिन किसको पता था कि इंतजार कुछ और लंबा होने है।

इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पहले ही लोग हैरान हैं। राम के किरदार में रणबीर कपूर होंगे। सनी देओल ने हनुमान जी का किरदार निभाया है तो वहीं केजीएफ स्टार यश रावण के खतरनाक रोल में होंगे। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ के ऊपर का है। ऐसे में फिल्म किस तरह से अपनी धाक जमाती है ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। फिल्म तो फिलहाल ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के पास जा चुकी है।

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?

0


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जोशी उपभोक्ता, खाद्य एवं नवीन ऊर्जा मंत्रालय भी संभालते हैं।

नीट परीक्षा पेपर लीक और कई छात्रों की आत्महत्या को लेकर छात्रों और युवाओं के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार (25 जुलाई, 2026) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ते हुए पीएम मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया है.

इसके साथ ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय कैबिनेट में शामिल मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है. प्रह्लाद जोशी वर्तमान में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री हैं. इसके साथ ही, वे नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग यानी न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी विभाग के भी केंद्रीय मंत्री हैं और अब पीएम मोदी ने उन्हें अपनी सरकार में शिक्षा मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंप दी है.

लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव वाले प्रह्लाद जोशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने संगठन से लेकर केंद्र सरकार तक कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे मोदी सरकार में अब तक कई अहम मंत्रालयों का कमान संभाल चुके हैं.

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपा बड़ा जिम्मा?

प्रह्लाद जोशी का जन्म कर्नाटक के विजयपुरा में 27 नवंबर, 1962 को एक साधारण परिवार में हुआ था. एक सामान्य घर में पले-बढ़े प्रह्लाद जोशी अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे और सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करते रहे. जनहित के मुद्दों पर प्रह्लाद की रूचि बचपन से बनी हुई है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद कर्नाटक यूनिवर्सिटी के धारवाड़ से संबद्ध केएस आर्ट्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है. वहीं, अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई के दौरान भी जोशी ने सामाजिक और सार्वजनिक मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय भूमिका निभाई है.

संगठन से लेकर सरकार तक संभाली अहम जिम्मेदारियां

प्रह्लाद जोशी ने साल 1995 से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की. उन्होंने साल 1995 से 1998 तक कर्नाटक के धारवाड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 1998 से 2003 तक वे में धारवाड़ भाजपा के जिला महासचिव की भूमिका में रहे. इसके बाद प्रह्लाद जोशी ने धारवाड़ से भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें वे कांग्रेस उम्मीदवार बीएस पाटिल को पछाड़कर पहली बार लोकसभा के पटल पर पहुंचे. उन्होंने लगातार पांच बार धारवाड़ संसदीय सीट से चुनाव जीता है.

मोदी सरकार में संभाली कई मंत्रालयों की कमान

हालांकि, साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद 30 मई, 2019 को प्रह्लाद जोशी को पहली बार कैबिनेट में जगह मिली और उन्हें संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई. वे मोदी सरकार में कोयला मंत्री भी रहे और इसके बाद वर्तमान में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के साथ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और अब उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. 

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार

0


तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को घोषणा की कि अगस्त के पहले हफ़्ते में राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाएगा. इस सत्र में एक प्रस्ताव पास किया जाएगा, जिसमें मांग की जाएगी कि विधानसभा और संसद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र घटाकर 21 साल कर दी जाए. 

यह घोषणा उन्होंने उन युवा प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए की जो NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे थे, इस विवाद के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

25 से घटाकर 21 साल उम्र करने की मांग

CM ने घोषणा की कि विधानसभा प्रस्ताव में राज्य विधानसभाओं और संसद दोनों के लिए चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने की मांग की जाएगी. उन्होंने तर्क दिया कि जो युवा 21 साल की उम्र में IAS, IPS और IFS अधिकारी बन सकते हैं, उन्हें MLA और MP बनने के लिए भी योग्य होना चाहिए.

रेवंत रेड्डी ने जर्मनी-सिंगापुर का दिय उदाहरण

जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन और सिंगापुर का उदाहरण देते हुए, जहां 18-21 साल के युवा देश के प्रमुख बन सकते हैं, रेवंत रेड्डी ने सवाल किया कि भारत उसी रास्ते पर क्यों नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि भविष्य में जब राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनेगी, तो वे शिक्षा सहित अहम मंत्रालयों में युवाओं की भागीदारी पक्की करेंगे.

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को अपनी आवाज दुनिया तक पहुंचाने के लिए सड़कों से संसद तक पहुंचना होगा और उन्होंने ‘इंडिया अलायंस’ के नेताओं और सभी राजनीतिक दलों के साथ इस पर चर्चा करने का वादा किया.

‘शिक्षा मंत्री का इस्तीफा आंदोलन की जीत’

छात्र प्रदर्शनकारियों की एक सभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा युवा आंदोलन की जीत थी, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान लाखों छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए हैं, और परीक्षा के तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को न तो कोई मुआवजा मिला है और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका.

रेवंत रेड्डी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और संसद में तेलंगाना के सभी चुने हुए प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आने वाले सत्र में इन मुद्दों को मज़बूती से उठाएं. उन्होंने मांग की कि छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ सभी मामले वापस लिए जाएं और NEET विवाद के दौरान अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए.

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?