Anju Mahendroo Refuses Companionship Marraige Offers At Age 80 And Live Happily With Her Pets

Anju Mahendroo Refuses Companionship Marraige Offers At Age 80 And Live Happily With Her Pets


Anju Mahendroo Life: अंजू महेंद्रू बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारे टीवी शोज में भी काम किया है। जिसमें कसौटी जिंदगी की और कहीं तो होगा जैसे टीवी शोज भी शामिल है। राजेश खन्ना के साथ वह बंधन फिल्म में भी काम कर चुकी है।

Anju Mahendroo

लेकिन अभी के वक्त में अंजू महेंद्रू पूरी तरीके से सिंगल है और उन्होंने आजीवन शादी नहीं की। लेकिन एक वक्त था जब वह सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि उन्होंने शादी का ऑफर ठुकरा दिया था और कभी भी शादी ना करना करने का मन बना लिया था।

मां के निधन के बाद अकेले रहती है एक्ट्रेस

अभी की उम्र में अंजू महेंद्रू की उम्र 80 साल की है और वह अपने बड़े से घर में अपने पेट्स के साथ में अकेले रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। अभिनेत्री ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था और तब से उनका घर पर इंतजार करने वाला कोई नहीं बचा।

अंजू महेंद्रू ने इस पर बात करते हुए कहा कि “मैं अकेली रहती हूं और मेरे साथ में मेरे कुत्ते बिल्लियां भी रहते हैं। मैं अपनी पूरी जिंदगी मां के साथ में रही हूं और 4 साल पहले उनका निधन हो गया था। उसके साथ शायद मेरी जिंदगी भी बदल गई थी क्योंकि जब आपके साथ मां होती है तो काम से घर पर आने के बाद कोई ना कोई होता है, आपको देखने के लिए।”

बहन भी आती-जाती रहती है

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि “अभी के वक्त में मेरी बहन है और उसके पति के अलावा बच्चे भी हैं। वह घर आते जाते रहते हैं। मेरे दोस्त भी आते रहते हैं। इसीलिए मुझे घर में डर नहीं लगता और अकेलापन भी महसूस नहीं होता।”

शादी को लेकर बोलीं अंजू

अंजू महेंद्रू ने 80 साल की उम्र में शादी को लेकर भी बात की और कहा कि “काफी सारे लोग मुझे कहते हैं कि कंपेनियनशिप के लिए शादी कर लो। मैं कहती हूं कि पागल हो? मैं जिससे अब शादी करूंगी वह मेरी उम्र का होगा या फिर मुझसे बड़ा होगा। तुम्हें क्या बोलूंगी कि यह आपके बीपी, डायबिटीज की दवाई है। मैं यह सब नहीं करना चाहती हूं और मैं अकेले ही बहुत खुश हूं।”

अभिनेत्री ने बताया कि उनको अकेलापन महसूस नहीं होता है और उन्हें शादी की भी जरूरत नहीं है। अगर कोई काम नहीं होता है तो वह परिवार के साथ में टाइम स्पेंड करती है। वह इतनी पढ़ी-लिखी भी है कि टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के साथ खुद को व्यस्त रख सकती है।

मां कहकर बुलाते हैं दोस्त

अंजू महेंद्रू ने बताया कि उनके काफी सारे दोस्त उन्हें मां कहकर भी बुलाते हैं। अक्सर मिलते जुलते रहते हैं और कुछ ना कुछ सिखाते भी रहते हैं। ऐसे ही उनका पूरा वक्त कट जाता है। उन्हें कभी भी शादी न करने और अकेले रहने के फैसले पर गर्व है। बिना किसी टेंशन के वह ऐसे ही रहना पसंद करेंगी।