Amit Shah On Caste Census And Mention Election 2023 BJP Congress Rahul Gandhi

Amit Shah On Caste Census And Mention Election 2023 BJP Congress Rahul Gandhi


Caste Census: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में जाति जनगणना को कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दलों ने एक बड़ा मुद्दा बनाया है. इस बीच शुक्रवार (3 नवंबर) को  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाति जनगणना के मसले पर कहा है कि बीजेपी इसके खिलाफ नहीं है.

उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”हम राष्ट्रीय पार्टी हैं. हम वोटों की राजनीति नहीं करते हैं. सभी से चर्चा करने के बाद जो भी उचित निर्णय होगा हम बताएंगे. इसके आधार पर चुनाव की नैय्या पार लगाना ठीक नहीं है. बीजेपी ने इसका कभी विरोध नहीं किया है. बहुत सोच समझकर निर्णय लेना होता है, उचित समय पर हम बताएंगे”

दरअसल नवंबर की अलग-अलग तारिखों पर छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव है. पांचों राज्यों में वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक हुई थी. मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि बिहार में हुए जातिगत सर्वे की तरह हम भी कांग्रेस शासित राज्य में इस ओर बढ़ेंगे. हम देश में जातिगत जनगणना की मांग करते हैं. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए काम नहीं कर रहे हैं.