Samantha Ruth Prabhu Flaunts Her Baby Bump Online Adding A Funny Six Packs Caption

Samantha Ruth Prabhu Flaunts Her Baby Bump Online Adding A Funny Six Packs Caption


Samantha Ruth Prabhu Flaunts Baby Bump: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इस समय अपनी प्रेगनेंसी को इंजॉय कर रही है और हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर कर दी है। जल्दी ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है वह साल 2025 में फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ में उन्होंने शादी की। अब जल्दी ही दोनों माता-पिता बनने वाले हैं।

Samantha Ruth Prabhu

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि मंगलवार के दिन सामंथा रुथ प्रभु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की। जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह ब्लैक आउटफिट में देखी जा सकती हैं और इस दौरान अभिनेत्री ने अपना चेहरा तो नहीं दिखाया बल्कि बेबी बंप पर ही फोकस रखा।

सामंथा रुथ प्रभु ने इस दौरान स्टोरी शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “मेरे सिक्स पैक्स, मैं तुम्हें जल्दी ही देखूंगी, जब दोबारा मिलन होगा।” अभिनेत्री की इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि यह वह अपनी प्रेगनेंसी के दोनों को खूब इंजॉय कर रही है और अभी उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है।

जल्द ही मां बनने वाली है सामंथा रुथ प्रभु

पिछले महीने सामंथा रुथ प्रभु ने मां बनने की खबरों को कंफर्म कर दिया था और इस गुड न्यूज़ को उन्होंने हैदराबाद में Maa Inti Bangaaram फिल्म की सक्सेस मीट के दौरान दिया था। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही मैटरनिटी लीव पर जा रही है।

सामंथा रुथ प्रभु का करियर

सामंथा रुथ प्रभु के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने पति राज निदिमोरु संग Maa Inti Bangaaram में काम किया। लेकिन इससे पहले वह अपने पति के साथ साल 2021 में द फैमिली मैन सीजन 2 और सिटाडेल: हनी बनी में काम कर चुकी है। दोनों ने 1 दिसंबर 2025 को शादी कर ली थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी है। सामंथा की बात करें तो उन्होंने नागा चैतन्य के साथ पहली शादी की थी। लेकिन राज ने श्यामली डे के साथ शादी की थी और दोनों का ही तलाक हो चुका है।