ABP C Voter Survey On Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra Over Lok Sabha Election 2024 Congress

ABP C Voter Survey On Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra Over Lok Sabha Election 2024 Congress


ABP CVoter Survey: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से 20 मार्च तक मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा होगी. ये यात्रा ऐसे समय में होगी जब साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही होगी. 

सवाल उठ रहे हैं कि भारत न्याय यात्रा से क्या कांग्रेस को फायदा होगा? क्या जिन जगहों से ये यात्रा गुजरेगी वहां की लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में जाएगी? इन तमाम सवालों को लेकर एबीपी न्यूज़ के लिए सीवोटर ने सर्वे किया है. 

लोगों ने क्या कहा?
सर्वे में सवाल किया गया कि क्या राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव में फायदा होगा? इस पर 39 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. वहीं 49 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा. इसके अलावा 12 परसेंट लोगों ने कहा कि अभी वो इस पर कुछ नहीं कह सकते. 

क्या राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’ से कांग्रेस को 2024 लोकसभा चुनाव में फायदा होगा?
हां- 39%
नहीं- 49%
पता नहीं – 12%

भारत न्याय यात्रा कहां-कहां से गुजेरगी?
भारत न्याय यात्रा के दौरान लगभग 6,200 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. ये य़ात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी. 

पहले की थी भारत जोड़ो यात्रा
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी. ये यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरी थी. माना गया कि उनकी इस यात्रा से कर्नाटक और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिला. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ कांग्रेस, टीएमसी, आम आदमी पार्टी, डीएमके और जेडीयू सहित कई दलों वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) है. 

ये भी पढ़ें- ABP Lok Sabha Chunav Survey 2024: केंद्र सरकार के कामकाज से क‍ितनी संतुष्‍ट है जनता? ओपिनियन पोल के आंकड़े ने कर द‍िया साफ