Saba Bukhari Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कास्टिंग काउच और रोल के बदले कॉम्प्रोमाइज के ऑफर्स को लेकर हैरान करने वाले खुलासे होते ही रहते हैं। ये मामला सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा बुखारी ने अपने एक्सपीरियंस शेयर कर बवाल काट दिया था। आज हम आपको सबा बुखारी को वो कहानी सुनाने जा रहे हैं जिसे सुनक हर कोई सन्न रह गया था।

सबा बुखारी के साथ कास्टिंग काउच की बातें
सोशल मीडिया पर सबा बुखारी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कास्टिंग काउच जैसे मुद्दे का खुलासा किया था। सबा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और कैप्शन में हैरान करने वाली दास्तान लिखी।
काम के बदले सोने को तैयार लड़कियां
सबा बुखारी ने बताया, “आपके अंदर आत्म विश्वास नहीं है और इस इंडस्ट्री में आगे नहीं बढ़ सकती। समस्या ये है कि तुम प्रभावी लड़की हो और इस पेशे में अच्छी लड़की कामयाबी हासिल नहीं कर सकती। हमें तुम्हें काम और कीमत क्यों देना चाहिए जबकि अन्य लड़कियां काम के बदले सोने को तैयार हैं।”
कई मर्दों ने मिलकर चूर चूर किए सपने
सवा बुखारी ने स्वीकार किया कि इंडस्ट्री के अलग-अलग मर्दों से ये शब्द सुनने के बाद उसके सपने बिल्कुल चूर हो गए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सबा बुखारी ने पाकिस्तान के कई ड्रामा सीरियल में काम किया है। एक्टिंग का सपना लिए उन्होंने साल 2013 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
छुपा लिया डायरेक्टर का नाम
रस्म-ए-दुनिया और जुदाई जैसे सीरियल पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय रहे हैं। बीबीसी से बात करते हुए हालांकि, उन्होंने किसी डायरेक्टर का सीधा नाम नहीं लिया, मगर उन्होंने अपने कास्टिंग काउच जैसे आरोपों पर मजबूती से खड़े होने की बात कही।






