Ketan Agarwal Murder Case Accused Siya Goyal Brother Was Set to Marry Victim Sister

Ketan Agarwal Murder Case Accused Siya Goyal Brother Was Set to Marry Victim Sister


Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कैसे को लेकर रोजाना एक नया एंगल और चौंकाने वाले खुलासे होते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस की तफ्तीश में अब एक ऐसा बड़ा खुलासा हो चुका है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। दरअसल यह पूरा मामला सिर्फ सिया और केतन की शादी का ही नहीं बल्कि दोनों परिवारों के बीच एक ‘क्रॉस मैरिज’ यानी डबल वेडिंग का था।

Ketan Agarwal Murder Case

एक ही घर में होने जा रही थी दो शादियां

पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि जहां पर एक तरफ सिया गोयल की शादी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल से होने जा रही थी तो वहीं केतन की सगी बहन संजना की शादी सिया के भाई साहिल गोयल से तय की गई थी। दोनों ही परिवारों में इस डबल रिश्ते को लेकर काफी खुशी थी और तैयारी भी हो रही थी।

बाली जाने की कर रहे थे प्लानिंग

इस रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए 6 जून को इंडोनेशिया के बाली में एक ग्रैंड प्री वेडिंग शूट रखा गया था। इस दौरान ट्रिप पर केतन और सिया के साथ-साथ साहिल और केतन की बहन भी जाने के लिए तैयार थे। लेकिन यहां जाने से पहले ही सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को पहाड़ी से धक्का दे दिया और उसकी मौत हो गई।

क्रिकेटर मैदान से जुड़े तार

इस पूरी मर्डर मिस्ट्री में सिया गोयल का भाई साहिल अब इस समय पुलिस की रडार पर मौजूद है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिया का बॉयफ्रेंड और इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कहे जाने वाला चेतन चौधरी एक लोकल क्रिकेटर भी है। यहां पर हैरान कर देने वाली बात यह है कि चेतन और सिया का भाई साहिल एक ही साथ क्रिकेट खेलते थे। यहीं से चेतन की मुलाक़ात सिया से हो गई थी।

सिया के भाई साहिल से हो रही है कड़ी पूछताछ

पुलिस इस समय साहिल से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि क्या साहिल को अपनी बहन सिया और अपने दोस्त चेतन के अफेयर के बारे में पहले से ही जानकारी थी? क्या उसे इस बात का अंदाजा लग गया था कि उसकी बहन इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं है?

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि साहिल और उसके पिता ने कहा है कि सिया ने कभी भी केतन से शादी करने के लिए मना नहीं किया। अगर वह एक बार मना कर देती और कहती कि वह किसी और से प्यार करती है तो परिवार खुद भी यह रिश्ता नहीं करता। लेकिन अभी के वक्त में पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है कि कहीं इस साजिश में परिवार का कोई और सदस्य तो नहीं है।