mea spokesperson randhir jaiswal says we want part of sco joint statement against terrorism Pakistan China

mea spokesperson randhir jaiswal says we want part of sco joint statement against terrorism Pakistan China


MEA on SCO Joint Statement: भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (26 जून) को शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाईजेशन (SCO) के संयुक्त बयान को लेकर एक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस मीटिंग में कहा कि भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25-26 जून को चीन में आयोजित SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लिया.

एससीओ के ज्वाइंट स्टेटमेंट को लेकर बोले रणधीर जायसवाल

SCO के संयुक्त बयान को लेकर रणधीर जायसवाल ने कहा, “एससीओ बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बनी. खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर ज्वाइंट स्टेटमेंट स्वीकार नहीं हुआ.” उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि एससीओ के बयान में आतंकवाद के मुद्दे पर एक हिस्सा होना चाहिए था, लेकिन इस मुद्दे पर एक देश को आपत्ति थी, इसलिए ज्वाइंट स्टेटमेंट नहीं आ पाया. हालांकि, हमने इस मामले में प्रेस रिलीज जारी की है.“

कनाडा और भारत के प्रधानमंत्री की मुलाकात काफी अच्छी रही- जायसवाल

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस मीटिंग में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की मुलाकात पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के बीच मुलाकात बहुत अच्छी रही. दोनों देशों के नेताओं के बीच यह तय हुआ था कि दोनों देश में एक-दूसरे के उच्चायुक्त की फिर से नियुक्ति होगी. जिस पर काम चल रहा है.”

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की नेतृत्व वाली कनाडा सरकार ने भारत पर कई तरह के आरोप लगाए थे. इसके बाद से ही भारत और कनाडा के बीच रिश्ते काफी ज्यादा तल्ख हो गए थे. जिसके नतीजतन दोनों देशों ने अपने-अपने राजनयिकों को वापस अपने देश वापस बुला लिया था.  

प्रधानमंत्री मोदी के आगामी विदेश दौरों पर क्या बोले रणधीर जायसवाल?

वहीं, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी विदेश दौरों पर पूछे सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “पीएम के आगामी विदेश दौरों को लेकर सोमवार (30 जून) को ब्रीफिंग की जाएगी, जिसमें जानकारी दी जाएगी कि किस-किस देश का दौरा करेंगे और क्या-क्या कार्यक्रम होंगे.”