saba pataudi reacts on Kareena Kapoor Khan third pregnancy and baby bump let something be private

saba pataudi reacts on Kareena Kapoor Khan third pregnancy and baby bump let something be private


Kareena Kapoor Khan Third Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के जिम के बाहर स्पॉट हुए एक वीडियो से सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की गॉसिप्स शुरू हो गईं। करीना कपूर के बेबी बंप का ये मामला इतना बढ़ गया ही उनकी ननद सबा पटौदी को इस मुद्दे पर रिएक्ट करना पड़ा है।

Kareena Kapoor Khan

सबा पटौदी ने करीना की प्रेग्नेंसी की खबरों पर किया रिएक्ट

सबा पटौदी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर की फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस जिम सेशन के बाद बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘एक खराब एंगल… या खराब हेयर डे। हर कोई इतनी बड़ी गलतफहमी कैसे पाल सकता है। वो एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो स्टाइलिश, क्लासी और स्लिम दिख रही थीं और आज जिम से बाहर निकलीं, बस इतनी सी बात है।’

काश ये बात सच होती!

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं तो खुद अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं… काश ये बात सच होती। ये कहने के लिए वो मुझे मार डालेगी। जियो और जीने दो दोस्तों। कुछ बातें प्राइवेट ही रहने देनी चाहिए। किसी तरह की अटकलों की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।’

करीना कपूर के वीडियो से बवाल

बता दें कि करीना कपूर को शुक्रवार को जिम के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां पैपराजी ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों ने एक्ट्रेस के लुक को नोटिस किया और उनके बेबी बंप को लेकर कयास लगाने लगे। इसके बाद करीना की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैलने लगीं। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों पर विराम देते हुए साफ कर दिया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं हैं।

सैफ करीना की शादी और दो बेटे

बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं। उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान (जेह) का जन्म 2021 में हुआ। करीना अक्सर सैफ और अपने दोनों बच्चों के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.