76th Republic Day Chief Guest Indonesian President Prabowo Subianto praises PM Modi | 76th Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा, बोले

76th Republic Day Chief Guest Indonesian President Prabowo Subianto praises PM Modi | 76th Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के नेतृत्व को सराहा, बोले


76th Republic Day Chief Guest: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की है. सुबियांतो ने कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व से बहुत कुछ सीखा है. इसके साथ ही उन्होंने देश से गरीबी हटाने और हाशिए पर खड़े लोगों की मदद के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता की भी तारीफ की.

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो भारत में अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. वह आज (26 जनवरी) 76वें गणतंत्र दिवस पर चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं. बता दें कि 75 साल पहले भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर भी चीफ गेस्ट के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ही आमंत्रित किए गए थे. तब राष्ट्रपति सुकरानो भारत आए थे.

शनिवार (25 जनवरी) रात सुबियांतो को राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज पर आमंत्रित किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आकर गर्व महसूस कर रहा हूं. मैं एक प्रोफेशनल राजनेता नहीं हू. मैं एक अच्छा कूटनीतिज्ञ भी नहीं हूं. मैं जो दिल में होता है कह देता हूं. मुझे यहां आए हुए कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन मैंने पीएम मोदी के नेतृत्व और प्रतिबद्धता से बहुत कुछ सीखा है. गरीबी उन्मूलन, हाशिए पर खड़े लोगों और समाज में कमजोर वर्ग की मदद के लिए उनकी जो प्रतिबद्धता है वह हमारे लिए एक तरह से प्रेरणा है.’ सुबियांतो ने कहा, ‘मैं भारत के लोगों की शांति, समृद्धता और महानता की कामना करता हूं.’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो को स्वागत किया. राष्ट्रपति भवन में विशेष भोज के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति बलराम जाखड़ भी मौजूद थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 76वें गणतत्र दिवस के उत्सव में विशेष अतिथि बनने का न्योता स्वीकारने के लिए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति को धन्यवाद कहा. उन्होंने इसी दौरान 75 साल पहले भारत के पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर आए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के दौरे को याद करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सम्बंध बहुत पुराने वक्त से ही मजबूत रहे हैं.

यह भी पढ़ें…

Indians In US: ट्रंप के आदेशों का खौफ, अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र छोड़ने लगे पार्ट टाइम जॉब