Mahakumbh 2025: ममता बनी महामंडलेश्वर…अखाड़े में ‘महाभारत’! | Prayagraj

Mahakumbh 2025: ममता बनी महामंडलेश्वर…अखाड़े में ‘महाभारत’! | Prayagraj


बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर बन गई हैं. कुंभनगरी में किन्नर अखाड़ा ने उन्हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया. जिसके बाद अब उनका नाम श्री यामाई ममतानंद गिरि हो गया है. लेकिन अब उनके महामंडलेश्वर बनने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने इस पर आपत्ति जताई है और पूछा कि किन्नर अखाड़े ने एक स्त्री का महामंडलेश्वर क्यों बनाया है. 

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, तो फिर एक स्त्री को महामंडलेश्वर क्यों बनाया? अगर इसी तरह हर वर्ग को महामंडलेश्वर बनाना है तो फिर अखाड़े का नाम किन्नर क्यों रखा गया है.