parliament winter session akhilesh yadav and giriraj singh fight on sambhal violence piyush goel bjp sp

parliament winter session akhilesh yadav and giriraj singh fight on sambhal violence piyush goel bjp sp


Akhilesh Yadav on Sambhal Violence: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार (3 दिसंबर 2024) को सदन में संभल मामले को लेकर काफी गहमगहमी देखने को मिली. सदन की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आपस में भिड़ गिए.

दरअसल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर बोलते हुए कहा कि यह सोची समझी साजिश है. उन्होंने संभल हिंसा लेकर सदन में बीजेपी पर हमला किया. इसके अलावा सपा प्रमुख ने यूपी उपचुनाव में तारीखों के बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए. अखिलेश यादव बोल ही रहे थे कि बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह अपनी सीट से खड़े होकर अखिलेश को काउंटर करने लगे.

संभल मुद्दे पर क्या कहा अखिलेश यादव ने

सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने संभल को लेकर कहा कि वहां जो कुछ हुआ, वह सोची-समझी साजिश है. सब कुछ सुनियोजित था. बीजेपी ने वहां भाईचारे को गोली मारने का काम किया है. बीजेपी और उनके सहयोगी, समर्थक, शुभचिंतक जो हर जगह खुदाई की बात कर रहे हैं, उससे हमारे देश का सौहार्द, भाईचारा, देश की गंगा-जमुनी तहजीब खो जाएगा.

गिरिराज के साथ पीयूष गोयल ने भी संभाला मोर्चा

अखिलेश यादव के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने बीजेपी की तरफ से मोर्चा संभाला और वह अपनी सीट से उठकर बोलने लगे. उन्होंने अखिलेश यादव की बात पर नाराजगी जताई. गिरिराज सिंह को अकेले देख उनके पीछे से पीयूष गोयल भी आ गए. हालांकि, हंगामे के बीच भी अखिलेश यादव बोलते नजर आए.

लोकसभा स्पीकर ने गिरिराज सिंह को कराया शांत

दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ते देख लोकसभा स्पीकर ने भी सत्ता पक्ष के सांसद से अपनी सीट पर बैठने को कहा. कुछ देर बार गिरिराज सिंह अपनी सीट पर बैठ गए. इसके कुछ देर बाद अखिलेश के बयान को लेकर पीयूष गोयल भी आक्रोशित दिखाई दिए. इसके बाद गिरिराज सिंह और पीयूष गोयल दोनों ने अपनी सीट पर खड़े होकर अखिलेश के बयान पर नाराजगी व्यक्त की.

ये भी पढ़ें

ट्रंप बोलते ज्यादा हैं… क्या अमेरिकी कानून देगा इसकी इजाजत? BRICS देशों पर 100 फीसदी टैरिफ पर बोले RBI के पूर्व गवर्नर