कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने फूंका जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल, कल अमित शाह लॉन्च करेंगे घोषणापत्र

कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने फूंका जम्मू कश्मीर में चुनावी बिगुल, कल अमित शाह लॉन्च करेंगे घोषणापत्र


जम्मू कश्मीर में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी अपने बड़े नेताओं को यहां चुनाव प्रचार में उतारने का प्लान बना चुकी है. इसी कड़ी में भाजपा के सीनियर नेता और गृहमंत्री अमित शाह कल यानी शुक्रवार (6 सितंबर 2024) को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आएंगे.

अपने जम्मू कश्मीर दौरे के पहले दिन अमित शाह शुक्रवार शाम जम्मू में बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे. घोषणा पत्र जारी करने के बाद वह आरएसएस और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे. शनिवार को अमित शाह जम्मू में एक भी रैली कर सकते हैं.