बजट और किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेरने में लगा है. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल सरकार पर हमलावर हो गए हैं. इस बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी बुधवार (24 जुलाई, 2024) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ हंसते और बातें करते नजर आए. दोनों का वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो दिल्ली के जंतर-मंतर का है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश सरकार के खिलाफ एक दिन के धरने पर बैठे हैं और अखिलेश यादव भी उनका साथ देने पहुंचे थे.


