Himanshi Khurana opens up on conversion by boyfriend asim Riyaz in paras Chhabra podcast

Himanshi Khurana opens up on conversion by boyfriend asim Riyaz in paras Chhabra podcast


Himanshi Khurana On Conversion: बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना की इस रियलिटी शो में अभिनेता आसिम रियाज के साथ जो नजदीकियां बढ़ी थी वो घर से बाहर आने के बाद भी कायम रही थीं। दोनों सीरियस रिलेशन में थे जो कि ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेक अप का ऐलान किया था। वहीं अब एक बार फिर से हिमांशी ने अपने इंटरव्यू में रिलेशन और ब्रेक अप के बारे में बात की है।

Himanshi Khurana On Conversion

हिमांशी खुराना ने बिग बॉस हाउस में बनने वाले कपल्स को एक बड़ा बिजनेस मूव बताया है। उन्होंने कहा, “वो एक साइकोलॉजिकल गेम है जिसमें इंसान की हर पसंद की चीज को उससे दूर कर दिया जाता है। साथ ही हिमांशी का कहना था कि बिग बॉस में बनने वाले कपल एक बहुत बड़ा बिजनेस मूव होता है।”

दरअसल, हिमांशी और आसिम ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया और कई म्यूजिक वीडियो में साथ में काम भी किया। फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आती थी। हालांकि कुछ सालों बाद ब्रेक अप कर रास्ते अलग कर लिए।

पारस से बातचीत में हिमांशी ने बताया कि खराब रिलेशन आप पर फिजिकली भी असर करता है। आपका चेहरा भी बिगड़ने लगता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। मुझे थायरॉयड, एंजाएटी, डिप्रेशन हो गया था। हर दूसरे दिन मेरी नाक से खून आता था, हाइपरटेंशन की वजह से। मेरे बालों से बदबू आने लगी थी। मेरे पिंपल होने लगे थे और आखिर में मैं कार्डियक डिपार्टमेंट में एडमिट थी।

पारस ने कहा कि जब वो रिलेशन में थी तब उनके कन्वर्जन की खबरें आई थीं, क्या वो सच हैं। हिमांशी इसके जवाब में कहती हैं, “छोड़ो यार, क्या ही बोलना है।” यहां हिमांशी ने बिना किसी का नाम लिए बताया “एक बार ऐसा हुआ कि मुझसे बोला गया कि तुम पूजा पाठ नहीं कर सकती इसके बाद। मैंने उससे पहले अपने मुंह से ये बात बोली कि उससे पहले मैं चार धाम की यात्रा करना चाहती हूं। क्योंकि उससे बाद मैं कभी नहीं मिल पाउंगी।”

इसके बाद हिमांशी ने कहा, “मेरे मन में सवाल आया कि जब मैं मरूंगी तो मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा। वो मेरा टर्निंग प्वाइंट था। मैं किन्नौर कैलाश गई और वहां जाते ही मैं जोर से रोने लगी।”