Pakistani actor Shahood Alvi controversial statement wife smells bad office girls put perfumes who will take interest in wife

Pakistani actor Shahood Alvi controversial statement wife smells bad office girls put perfumes who will take interest in wife


Shahood Alvi Derogatory Comment ON Wife: पाकिस्तानी सेलेब्स और उनके पल्बिक में दिए अतरंगी बयान दुनिया भर में वायरल हो जाता है। इस बार फिर से कुछ ऐसा ही कह दिया पाकिस्तानी अभिनेता शाहूद अल्वी ने जिसके हर तरफ चर्चे हो रहे हैं और इस एक्टर की काफी आलोचना हो रही है। शाहूद अल्वी का ये बयान अपनी ही बेगम से जुड़ा है।

Shahood Alvi

दुनिया भर में हो रही शाहूद अल्वी की फजीहत

फेमस टॉक शो गुड मॉर्निंग पाकिस्तान के एक सेगमेंट ‘मियां बीवी की एक दूसरे से शिकायत’ में शाहूद दिखाई दिए और उन्होंने जो बात रही है उससे उनकी काफी फजीहत हो रही है। शाहूद के साथ इस शो में एक्ट्रेस लैला जुबेरी भी गेस्ट बनी थीं और वो भी इस मुद्दे पर अपना नजरिया रखती दिखाई दीं।

बीवी और ऑफिस वालाी लड़कियां

दरअसल, शाहूद ने कहा, “अगर बीवी के पास से अदरक-लहसुन की बदबू आ रही होगी, तो आप उसके पास कैसे जाएंगे? कौन खुश होगा? दफ्तरों में जो लड़कियां हैं वो परफ्यूम लगा-लगाकर साथ में काम करती हैं। लेकिन घर पर आए तो बीवी ने सिर पर दुपट्टा बांधा हुआ है। ऐसे में उनसे बात करने का दिल ही नहीं चाहेगा।”

शाहूद की आलोचना

शाहूद अल्वी के इस बयान ने लोगों को ना सिर्फ हैरान कर दिया है बल्कि उन्हें गुस्से से भर दिया है। शाहूद अल्वी की इस बात को लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और भला बुरा सुना रहे हैं। लोगों ने शाहूद की सोच को घटिया बताया। शख्स ने लिखा, इतने काबिल हो तो मेड रख लो। आपको शर्म आनी चाहिए आपने बेटी-बीवी को किचन में छोड़ दिया।

विवाद बढ़ने के बाद एक्टर ने इंस्टा पर सफाई दी है। उनका कहना है लोगों ने पूरा शो देखे बिना बस क्लिप के आधार पर उन्हें जज किया। वो हमेशा से महिलाओं को सपोर्ट करते आए हैं। उन्हें बदनाम करने वालों को शर्म आनी चाहिए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहूद पाकिस्तानी सिनेमा के सीनियर एक्टर हैं। उन्होंने डायरेक्शन की कमान भी संभाली है। उनकी तीन बेटियां हैं जिनमें से एक इंडस्ट्री में पैर जमा रही है।