Indian Navy Operation: भारतीय नौसेना ने अदन खाड़ी में ड्रोन या मिसाइल हमले के शिकार लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज की मदद की है और उसमें सवार 13 भारतीयों समेत 23 लोगों को बचाया है. यह जानकारी भारतीय नौसेना ने दी है.
इंडियन नेवी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, लाइबेरिया के झंडे वाले एमएसके स्काई II (MSC Sky II) नामक कंटेनर जहाज ने मदद मांगी थीं.
नौसेना के मुताबिक, ”4 मार्च 2024 को अदन की खाड़ी में तैनात आईएनएस कोलकाता मिशन ने लाइबेरिया के ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमएससी स्काई II के अनुरोध का जवाब दिया, जिस पर 4 मार्च को अदन से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में कथित तौर पर ड्रोन/मिसाइल से हमला किया गया था.”



