Akshay Oberoi bags another big South Indian action film after ‘Toxic’

Akshay Oberoi bags another big South Indian action film after ‘Toxic’


Akshay Oberoi New Movie: अभिनेता अक्षय ओबेरॉय जल्द ही एक और बड़े साउथ इंडियन प्रोजेक्ट में , नज़र आने वाले हैं। इंडस्ट्री से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता एक भव्य मल्टीलिंगुअल फैंटेसी ड्रामा-एक्शन फिल्म के लिए तैयार हैं, जिसकी शूटिंग सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

Akshay Oberoi

हालांकि फिल्म के निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है और इसमें अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार नज़र आएंगे। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज़ करने की योजना है, ताकि पूरे देश के दर्शक इसे देख सकें।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब हाल ही में ‘टॉक्सिक’ से अक्षय ओबेरॉय का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उसे ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म के ज़रिए अक्षय कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं और उनके इस लुक ने उन्हें साउथ के दर्शकों के बीच नई पहचान दिलाई है। बताया जा रहा है कि इसी के बाद उन्हें कई क्षेत्रीय फिल्मों के ऑफर मिलने शुरू हो गए।

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ से जुड़ने के बाद से अक्षय को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े निर्देशकों और निर्माताओं से लगातार ऑफर मिल रहे हैं।

सूत्र ने कहा, “टॉक्सिक में अक्षय के लुक और कास्टिंग को फिल्म इंडस्ट्री में काफी सराहा गया। कई फिल्म निर्माताओं ने उन पर ध्यान दिया। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और गहराई वाले अभिनय की वजह से उन्हें बड़े साउथ प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने कई स्क्रिप्ट सुनीं, लेकिन एक खास प्रोजेक्ट ने उनका ध्यान सबसे ज़्यादा खींचा। यह एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही पीरियड एक्शन फिल्म है। फिल्म को लेकर बातचीत सकारात्मक रही है। जल्द ही इसकी तैयारियां शुरू होंगी और सितंबर तक इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।”

सूत्र ने आगे बताया कि अक्षय साउथ सिनेमा में और अधिक काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न शैलियों की फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं और अपने अभिनय के दायरे को लगातार बढ़ाना चाहते हैं।