Kangana Ranaut Slams Ram Kapoor: लॉकअप का सीजन 2 इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है और अब हाल ही में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की इसमें एंट्री हो चुकी है। कंगना रनौत ने शो के पहले जजमेंट डे पर धांसू एंट्री मारी। लेकिन आते ही कंगना रनौत ने सेलिब्रिटी कंटेंस्टेंट्स की क्लास लगा डाली। जिसमें राम कपूर का भी नाम शामिल है।

कंगना रनौत की लॉकअप 2 में हुई धांसू एंट्री
शो के पहले जजमेंट डे के दौरान कंगना रनौत की बेहद ही धांसू एंट्री करवाई गई। उन्हें देखने के बाद में सारे कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए थे। कंगना रनौत ने फराह खान से सवाल किया कि “क्या उन्हें शो में मिस किया गया?” इस पर फराह खान जवाब देते हुए कहती है कि “याद उन्हें किया जाता है जिसे भुला दिया गया हो।”
फराह आगे कहती हैं कि “आप भूलने वाली चीज ही कहां हो।” कंगना रनौत में आते ही सबसे पहले एक्टर धीरज धूपर की क्लास लगा डाली और कहा कि “तुम खुद को शाहरुख खान बोल रहे हो। तुम तो शाहरुख खान का S भी नहीं हो। तुम्हारे अंदर में कैरेक्टर एनर्जी तो है ही नहीं और साइड में रहकर साइड लाइन ही होते चले जा रहे हो।”
कंगना ने लगाई राम कपूर की तगड़ी क्लास
इसके बाद में राम कपूर की बारी आती है और कंगना रनौत ने एक्टर के तेवर को ठंडा करने की कोशिश भी की है। कंगना रनौत ने राम कपूर को कहा कि “राम अगर आपको खेल को सीरियसली नहीं लेना है या फिर आपको ऐसा लगता है कि इस शो के लिए आप बहुत ज्यादा बड़े हैं तो आप यहां पर क्यों आए हो। शो में अपना फूहड़पन दिखाने के लिए?”
इस पर राम कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि “जब सही वक्त आएगा तो मैं अपना सच यहां पर मौजूद सभी लोगों से बेहतर स्वीकार कर लूंगा।” इसके बाद कंगना रनौत ने राम के तेवर देखकर इरिटेट होते हुए उन्हें वार्निंग दे दी थी और कहा कि “अगर बेहतर बनना चाहते हो तो खुद को डिफेंड बिल्कुल मत किया करो।” इसके बाद राम कपूर काफी टेंशन में नजर आए।
🔴 Lock Upp Promo
Kangana Ranaut in the house! 🔥
Kangana to Dheeraj – “Aap Shah Rukh ke to aas paas bhi nahi ho.”
Farah Praised Harsad 👀❤️
Akanksha Chamola gets emotional after finding out that Shreyaa revealed her secret. 🥹#LockUpp2 #KanganaRanaut #DheerajDhopper…
— Digital News Hub (@digital_newshub) July 1, 2026
अभी शो में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कंगना रनौत की इन कड़वी बातों का धीरज धूपर और राम कपूर के खेल पर क्या असर पड़ता है। शो का यह प्रोमो देखने के बाद में फ्रेंड्स काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और वह लॉकअप का जजमेंट एपिसोड ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके अलावा फराह खान ने शो में हर्षद चोपड़ा की खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि आप शो में गायब तो बिल्कुल भी नहीं नजर आ रहे हो और आप सबसे ज्यादा दिख रहे हो। इंटरनेट पर भी आपको पूकी चोपड़ा के नाम से वायरल किया जा रहा है। रितेश देशमुख ने आकांक्षा चमोर को बताया कि उनकी दो लाइफ हाथ पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है और इस बात को सुनने के बाद में वह रोने लग गई।



