Nitin Gadkari and PM Modi Relations Nitin Gadkari Speaks out on relation with PM Modi

Nitin Gadkari and PM Modi Relations Nitin Gadkari Speaks out on relation with PM Modi


लोकसभा चुनाव अब बेहद करीब हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी पर सत्ता पर काबिज होने की तैयारी में जी-जान से जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि इस बार 370 सीटें जीतकर बीजेपी सरकार बनाएगी. इस बीच एक सवाल काफी सुनने को मिलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन होगा. इसे लेकर पार्टी के कुछ नामों को लेकर चर्चा भी रहती है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी शामिल है. अब नितिन गडकरी ने इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या वह पीएम मोदी के उत्तराधिकारी होंगे. साथ ही नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत पर भी बात की.

द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने पीएम मोदी के साथ पुरानी अदावत के सवाल पर कहा कि ये 20-25 साल पुरानी बातें हैं और इन पर कुछ नहीं बोलना चाहते. ये बातें अब खत्म हो गई हैं. उन्होंने कहा कि संजय जोशी राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रचारक हैं और वह अपना काम कर रहे हैं. दरअसल, पीएम मोदी और संजय भाई जोशी के बीच 90 के दशक से अदावत है. इस अदावत के चलते ही नितिन गडकरी और पीएम मोदी के रिश्तों में खटास आई गई थी.

पीएम मोदी से मेरे अच्छे संबंध, बोले नितिन गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा, ”मैं जब बीजेपी का अध्यक्ष था तो संजय जोशी मेरे जनरल सेक्रेटरी थे. उन्होंने कभी लोकसभा के लिए टिकट नहीं मांगा’.’इस दौरान, नितिन गडकरी ने इस बात पर भी जवाब दिया कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी बनेंगे. इस पर नितिन गडकरी ने कहा, ‘ये फालतू की चर्चा हैं. मैं उनकी कैबिनेट का सदस्य हूं और हमारे बड़े अच्छे संबंध हैं.

बीजेपी में क्या है रिटायरमेंट की उम्र
एक सवाल के जवाब में नितिन गडकरी ने यह भी कहा, ‘हम उन्हें कैसे एडवाइस कर सकते हैं. वह प्रधानमंत्री हैं और हम मंत्री हैं तो वो हमको आदेश करेंगे. अगर हम परामर्श करेंगे तो आपको क्यों बताएंगे.’ बीजेपी ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रिटायरमेंट की उम्र 75 साल रखी है. पीएम मोदी भी जल्द ही इस तहलीज पर पहुंचने वाले हैं. उनकी उम्र 73 साल है. ऐसे में कई बार उनके उत्तराधिकारी की चर्चा होती रहती है. नितिन गडकरी की उम्र अभी 66 साल है. ऐसे में उनका नाम भी इसे लेकर कई चर्चाओं में रहता है.

यह भी पढ़ें:-
BJP Candidates Checklist 2024: BJP की पहली लिस्ट में हो सकते हैं 5 बड़े उलटफेर! प्रज्ञा सिंह ठाकुर से गौतम गंभीर तक के नाम पर लग रही ये अटकलें