जनविश्वास यात्रा के बदले परिवार विश्वास यात्रा निकालते तो ज्यादा बेहतर था। जो आरोपों में घिरे हों वो क्या जनविश्वास यात्रा निकालेंगे. कोई इंडी गठबंधन के नेताओं का जुबान नहीं खुल रहा है. मुस्लिम तुष्टिकरण के कारण ही ये लोग खामोश हैं. राहुल गांधी जी के उपर मुझे दया आती है. क्या बोलते हैं उन्हें कुछ पता नहीं है. उन्हें दशा और दिशा का कोई पता नहीं है. मैं चुनौती देता हूं कि इंडी गठबंधन का सबसे बड़ा दल है कांग्रेस. ये लड़ें मोदी से सामने. लड़ें प्रियंका, लड़ें राहुल गाधी, ये लोग पहले लड़ें तो चुनाव किसान हित की बात करना अलग बात है. मोदीजी किसान के हित की बात करते हैं. एमएसपी को देखिए कितना बढ़ा है. 2024 में हम नहीं जनता 400 पार का मन बना चुकी है. वोट विपक्ष के पास नहीं है, वोट तो जनता के पास है.



