Bishan Singh Bedi Passes PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi Jairam Ramesh Condolence

Bishan Singh Bedi Passes PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi Jairam Ramesh Condolence


Bishan Singh Bedi Dying:  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे बिशन सिंह बेदी का सोमवार (23 अक्टूबर) को निधन होने पर किक्रेटर से लेकर राजनेताओें ने दुख जताया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और क्रिकेटर इरफान पठान सहित कई लोगों ने कहा कि ये क्रिकेट जगत के लिए क्षति है. 

अमित शाह ने कहा, ”महान स्पिनर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के निधन से गहरा दुख हुआ. बेदी न केवल क्रिकेट जगत में अपने योगदान के कारण बल्कि पिच पर जादू बिखेरने वाले कुशल गेंदबाजी के उस्ताद के रूप में भी हमारी यादों में जीवित रहेंगे. दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.”

किसने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ”भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और गेंदबाज के रूप में लोग बिशन सिंह बेदी को देश याद करता रहेगा. बेदी हमारे बीच नहीं रहे. ये क्रिकेट जगत को क्षति है.”

वहीं पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ”हमारे सर्वश्रेष्ठ में से एक बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे. यह हमारी क्रिकेट जगत के लिए क्षति है. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.” 

कांग्रेस क्या बोली?
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत के क्रिकेट लेजेंड में से एक बिशन सिंह बेदी नहीं रहे. ये दुख की बात है. वे उत्कृष्ट स्पिन गेंदबाज और फ्रेम्ड क्वार्टर के सदस्य थे. 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ”भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बिशन सिंह बेदी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने अपनी बाएं हाथ की गेंदबाजी से भारत को कई यादगार पल दिए. दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं.”