Money For Question Row: ‘कैश फॉर क्वेरी’ मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई की ओर से जांच शुरू करने पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का कहना है कि सबसे पहले, उन्हें उनकी लोकसभा सदस्यता से मुक्त किया जाना चाहिए. यह कोई नया मामला नहीं है. इससे पहले भी जिन कुछ सांसदों ने पैसे लेकर सवाल पूछे थे उनकी सदस्यता भी छीन ली गई थी. इसलिए महुआ के लिए अलग से कोई कानून नहीं होगा. उनकी तरफ से किए गए लेन-देन और मिले उपहारों की जांच सीबीआई को करनी चाहिए.



