तेलंगाना में पीएम मोदी ने किया सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का जिक्र, कहा- प्रार्थना में उनके रेस्क्यू ऑपरेशन को भी दें जगह

तेलंगाना में पीएम मोदी ने किया सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों का जिक्र, कहा- प्रार्थना में उनके रेस्क्यू ऑपरेशन को भी दें जगह


तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं. इस बीच पीएम मोदी देव तीपावली के मौके पर हैदराबाद में कोटि दीपोत्सवम् के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सिलक्यारा सुरंग में फंसे हुए मजदूरों के रेस्क्यू ऑपरेशन का भी जिक्र किया. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं, लेकिन इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है.