असम के जोरहाट जिले में जोरहाट सैन्य स्टेशन के आर्मी गेट के पास गुरुवार (14 दिसंबर) की शाम हल्के धमाके की आवाज सुनी गई. डिटेल का पता लगाया जा रहा है. गुवाहाटी में रक्षा पीआरओ ने यह जानकारी दी है.
यह रहस्यमयी धमाका लिचुबारी आर्मी कैंप के पास हुआ. धमाके के बाद एहतियात के तौर पर लिचुबारी आर्मी कैंप का मुख्य द्वार तुरंत बंद कर दिया गया. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
यह घटनाक्रम नवंबर और दिसंबर में दो धमाकों के बाद सामने आया है, जिनकी जिम्मेदारी परेश बरुआ के नेतृत्व वाले उल्फा ने ली थी.



