The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Brazilian Actress Larissa Bonesi Shares Her Casting Couch Experience Facing Mental Trauma

0


Larissa Bonesi Casting Couch: आर्यन खान की रुमर्ड गर्लफ्रेंड लरिसा बोनेसी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है और आपको बता दें कि वह ब्राज़ील मूल की बताई जाती हैं। उन्होंने गो गोवा गोन और थिक्का जैसी फिल्मों में भी काम किया है। अब जल्दी ही वह ‘दुल्हनिया ले आएगी’ फिल्म में भी नजर आने वाली है।

Larissa Bonesi

लरिसा बोनेसी की उम्र अभी के वक्त में 32 साल की है और आपको बता दें कि इस समय वह बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए खूब मेहनत कर रही है। लेकिन हाल ही में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर बात की और बताया कि वह कई बार इसका शिकार हो चुकी है।

ब्राजील की इस हसीना को भाषा में हुई दिक्क़त

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान लरिसा बोनेसी ने इस पर बात करते हुए कहा कि “बॉलीवुड में शुरुआत में मुझे भाषा की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जब मैं सिर्फ 12 या 13 साल की थी तो ब्राजील से चीन जाकर शिफ्ट हो गई थी और इसके बाद भारत आ गई।”

लरिसा बोनेसी ने आगे बताया कि “मुझे थोड़ी बहुत हिंदी आती थी लेकिन वह फीलिंग समझ में नहीं आती थी। तो कोई क्या जोक मार रहा है या क्या ताना मार रहा है वह समझ में नहीं आया करता था। मैं यही सोचती थी कि वह क्या बोल रहा है।”

लरिसा बोनेसी किया कास्टिंग काउच का सामना

अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच को लेकर बात की और यह भी कबूल करते हुए बताया कि “हां, मुझे बहुत ही बुरे एक्सपीरियंस देखने को मिले। लेकिन कभी भी मैं अब वापस उसे बारे में नहीं सोचती हूं और वो बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव है। मैं टूट गई थी और उसके बाद कुछ समय तक मैंने काम ढूंढना भी बंद कर दिया था। मुझे ऐसा लगा था कि मैं कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में आ नहीं पाऊंगी।”

एक्ट्रेस को आने लगी थी घिन

लरिसा बोनेसी ने आगे कहा कि “मुझे ऐसा लगता था कि ये मैं नहीं कर पाऊंगी और मुझे घिन आने लग गई थी। मेरे मन में काफी सारे सवाल भी आने लग गए थे जैसे क्या यह इसीलिए है कि मैं यहां से बिलॉन्ग नहीं करती हूं। क्या मैं ब्राजील से आई हूं इसीलिए मेरे साथ में ऐसी हरकतें हो रही है।”

रिजर्व हो चुकी हैं लरिसा बोनेसी

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि “क्या यह लोग ऐसे सोचते हैं कि यह फिरंगी है तो कुछ भी चल जाएगा। कोई दिक्कत नहीं है और फिल्म तो चाहिए ना। लेकिन मुझे ऐसा लगा कि यह जो भी लोग हैं इनके चलते मैं घर पर नहीं बैठ सकती हूं। मेरी जिंदगी इन सबसे बहुत ज्यादा बेहतर है। इन सब इंसीडेंट की वजह से मैं थोड़ी सी अब रिजर्व हो चुकी हूं।”

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

0


जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन के बीच बड़ा फेरबदल सरकार की तरफ से किया गया है. केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कई मंजूरी दी है. विनीत जोशी शिक्षा मंत्रालय से हटाए गए हैं. विनीत जोशी उच्च शिक्षा विभाग में सचिव थे. राजस्थान कैडर के नरेश पाल गंगवार उच्च शिक्षा विभाग के नए सेक्रेटरी होंगे.

केरल कैडर के टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया. यह शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कहा जा सकता है.

नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के आईएएस हैं. वहीं, विनीत जोशी जो 1992 के आईएएस हैं, उन्हें हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सचिव पद से हटाकर  पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है. 1995 के IAS टी. के. अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Department of School Education & Literacy) का नया सचिव बनाया गया हैं. शिक्षा मंत्रालय के दोनों डिपार्टमेंट में नए सचिव आए हैं. 

जानें नरेश पाल से जुड़ी जानकारी
नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने साल 1993 में यूपीएसी की परीक्षा पास की थी. राज्य सरकार में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनका जन्म 21 अक्टूबर 1970 में हुआ था. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक करने के बाद कम्युनिकेशन एंड रडार में एमटेक किया. साथ ही इकॉनोमिक्स में एमए किया है. 

सरकार ने प्रदर्शनकारियों से की बैठकर बातचीत करने की अपील

वहीं, इधर प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों के लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी इस मामले को लेकर खुद संवदेनशील हैं. उन्होंने सुबह अपने कथन में कहा कि सर्वाधिक प्राथमिकता वह युवाओं के हितों को देते हैं. इसी से प्रेरित होकर उन्होंने ये निर्णय लिया कि जितने पर पेपरलीक के दोषी पाए जाएंगे उन्हें फास्ट ट्रैक के माध्यम से सजा दी जाएगी ताकि जल्दी निर्णय हो. 

उन्होंने अपील करते हुए कहा, ‘मैं एक बार फिर बड़ी विनम्रता से आपसे अपील करता हूं कि आइए बैठिए चर्चा कीजिए और इस मुद्दे पर इमानदारी से एक रास्ता खोजें.’

 

Akanksha Puri claims celebrities offered money to join Neet student protest

0


Akanksha Puri Shocking Revelation: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में फेमस हो चुकी और अभिनेत्री आकांक्षा पुरी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। हाल ही में उन्होंने नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किया जा रहे हैं।

Akanksha Puri

प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए दिए जा रहे पैसे

आकांक्षा पुरी ने एक बड़ा दावा किया है जिसके बाद में पूरे इंटरनेट पर सनसनी मच गई है। नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट में अभी तक काफी सारे सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। लेकिन हाल ही में IANS के साथ बातचीत के दौरान आकांक्षा ने बताया कि वह चाहती है कि लोग सही चीज को सपोर्ट करें।

स्टूडेंट प्रोटेस्ट को बनाया मार्केटिंग

आकांक्षा पुरी ने इस पर बात करते हुए बताया कि “मैं नहीं चाहती हूं कि स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट को लोग मार्केटिंग का हिस्सा बना दे। इससे पैसे नहीं बनाने चाहिए। ना ही इसकी आड़ में अपनी रोटी सेकनी चाहिए। सही बात को सपोर्ट करना चाहिए और सही लोगों का साथ देना चाहिए। मेरे ख्याल से जो भी लोग मेरे साथ हैं चाहे वह एक्टर हो या क्रिएटर हो, सबको पता है, काफी लोगों को कई सारी पार्टियों से ऑफर आया है। वह चाहते हैं कि हम इसे मार्केटिंग का हिस्सा बना दे और हम प्रदर्शन की जगह पर दिखे और रैली में नजर आएं।”

छात्रों का किया सपोर्ट

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि “मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहती हूं और मैं सही चीजों के सपोर्ट में हूं। इसी वजह से मैं वहां पर नहीं गई और इस बात से मुझे कोई भी फर्क नहीं पड़ता। जब भी किसी को जरूरत होगी तो मैं उनके साथ में खड़ी रहूंगी। मुझे बहुत बुरा लगा है क्योंकि वह भारत का फ्यूचर है। वह छात्र है और उनके साथ में ऐसा करना जब मैंने तस्वीर देखी तो मैं परेशान हो गई। मुझे ऐसा लगता है कि वह छोटी सी चीज मांग रहे हैं और उनके साथ में बात की जानी चाहिए। उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।”

आकांक्षा पुरी का वर्क फ्रंट

अगर हम आकांक्षा पुरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी टीवी शोज से लेकर वेब सीरीज के अलावा भोजपुरी सिनेमा में भी काम किया है। पिछले कुछ वक्त से वह खेसारी लाल यादव के साथ में फिल्मों और गानों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बोल्ड इमेज से काफी लोगों के बीच सुर्खियां प्राप्त की है।

दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

0


दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को सुबह 7:30 बजे से सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन शुक्रवार को भी बंद रहेंगे. बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं. डीएमआरसी ने बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा पाबंदियों और 17 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने से 23 जुलाई को सेंट्रल दिल्ली में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई.  इसके कारण यात्रियों को घंटों जाम से जूझना पड़ा और घूमकर लंबे रास्तों से जाने के चलते कैब व ऑटो के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ा. 

23 जुलाई को भी बंद रहे 17 मेट्रो स्टेशन

राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट और सुप्रीम कोर्ट सहित 17 महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशन 23 जुलाई को यात्रियों के लिए बंद रहे. मेट्रो सेवाएं बंद रहने से परिवहन के अन्य साधनों पर दबाव बढ़ गया. बसों में भारी भीड़ देखने को मिली और ऑटो और कैब चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने की भी शिकायतें आईं. शाम को दफ्तरों की छुट्टी के समय यातायात की स्थिति और अधिक बिगड़ गई.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार (23 जुलाई 2026) को जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में 12 बजे रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं. मंत्रालय ने मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी करते हुए कहा कि सेक्रेटरी इस बात से संतुष्ट हैं कि जन-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अपराध को करने के लिए उकसावे को रोकने के हित में ऐसा करना जरूरी है.

सीजेपी ने किया देशव्यापी आंदोलन का आह्वान 

इससे पहले, पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने पिछले 24 घंटों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ बातचीत के लिए चार औपचारिक प्रस्ताव रखे हैं, लेकिन उन्होंने सरकार की इस पहल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही कोई बातचीत की है. नीट पेपर लीक और छात्रों पर हुए पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सीजेपी ने 24 जून को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है. 

दिल्ली के कनॉट प्लेस में बिगड़ते हालात को देखते हुए 22 जुलाई को सभी दुकानों, कार्यालयों और रेस्तरां को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए. इस संबंध में नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव की ओर से एक एडवाइजरी सर्कुलर जारी किया गया. एडवाइजरी के अनुसार, नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के टेलीफोन पर दिए गए निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है.

Rakhi Sawant Comment On Giorgia Meloni Post That Apne Boyfriend Ko Kaho Resign Kare Gone Viral

0


Rakhi Sawant Comment On Giorgia Meloni Post: राखी सावंत बॉलीवुड इंडस्ट्री के ड्रामा क्वीन मानी जाती है और आपको बता दें कि जब भी कोई भी मुद्दा होता है तो वह अक्सर उसे पर बात भी करती है। आप ही उस पर अपनी राय भी देती हुई नजर आती है लेकिन उनकी राय थोड़ी सी अजीबोगरीब तो होती है।

Rakhi Sawant

लेकिन इस समय एजुकेशन प्रोटेस्ट जो चल रहा है उस पर राखी सावंत लगातार कोई ना कोई टिप्पणी करती हुई नजर आ रही है। लेकिन अब इसी बीच राखी सावंत का एक कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राखी सावंत ने मेलोनी को किया कमेंट

दरअसल वायरल हो रहे हैं कमेंट में देखने के लिए मिल रहा है कि राखी सावंत ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा कि वह अपने बॉयफ्रेंड से इस्तीफा देने के लिए कहें। उनके इस कमेंट के चलते सोशल मीडिया पर अब खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।

कमेंट के बाद मोदी जी का सामने आया वीडियो

इतना ही नहीं इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए एक वीडियो शेयर करते हुए और नीट के पेपर लीक को लेकर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि जैसे ही राखी सावंत ने मेलोनी की पोस्ट पर कमेंट किया इसी की वजह से मोदी जी ने वीडियो शेयर किया है और इस पर बात की है।

राखी सावंत का अनोखा अंदाज वायरल

राखी सावंत का यह अनोखा अंदाज अक्सर चर्चा में आता रहता है और इस बार भी उनके कमेंट ने सोशल मीडिया पर खूब मनोरंजन किया है। काफी सारे लोग तो इस पर मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोग इसे हल्के-फुल्के में ही ले रहे हैं।

असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

0


असम में जारी भीषण बाढ़ के बीच मानवीय एकजुटता का परिचय देते हुए माजुली जिले के सलमोरा क्षेत्र के लोगों ने स्वेच्छा से 20 देशी नावें पड़ोसी सिवसागर जिले में राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजी हैं.

सिवसागर जिला प्रशासन द्वारा अतिरिक्त नावों की मांग किए जाने के बाद माजुली जिला प्रशासन ने सलमोरा के लोगों से सहयोग की अपील की. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना किसी हिचकिचाहट के 20 नावें उपलब्ध कराईं, जिन्हें सिवसागर भेज दिया गया.

इन नावों का उपयोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत एवं बचाव अभियान चलाने, राहत सामग्री पहुंचाने तथा आपातकालीन कर्मियों को जलमग्न गांवों तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा.

सलमोरा के रहवासियों ने क्या कहा है? 

सलमोरा के निवासियों ने कहा कि यदि आने वाले दिनों में और नावों की आवश्यकता हुई तो वे अतिरिक्त नावें उपलब्ध कराने के लिए भी तैयार हैं.

माजुली जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के फील्ड अधिकारी परन ज्योति सैकिया ने बताया कि ये नावें सिवसागर में राहत वितरण और बचाव कार्यों में लगाई जाएंगी.

सिवसागर जिला प्रशासन के अनुरोध पर भेजीं सलमोरा से 20 नावें

उन्होंने कहा, “सिवसागर जिला प्रशासन के अनुरोध पर माजुली जिला प्रशासन ने सलमोरा से 20 नावें भेजी हैं. इन नावों का उपयोग बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव और राहत सामग्री वितरण के लिए किया जाएगा. सलमोरा के लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर इस आपात स्थिति में पूरा सहयोग दिया है.”

इस पहल को व्यापक रूप से मानवीय सहयोग का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है, जो प्राकृतिक आपदा के समय लोगों के बीच आपसी सहयोग और एकजुटता की भावना को दर्शाता है.

Akanksha chamola unhappy seen Gaurav Khanna on visitors day in lock upp say i wash my dog would have come

0


Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपनी पर्सनल लाइफ की जो धज्जियां उड़ाई हैं वो अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक बार फिर से शो में आकांक्षा ने गौरव खन्ना के बारे में बात करते हुए ऐसा कमेंट किया है कि वो फैंस को जरा भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

Akanksha Chamola On Gaurav Khanna

शो में हाल ही में विजिटर्स डे के मौके पर कंटेस्टेंट के परिवारों से मिलवाया गया इस दौरान काफी इमोशनल सीन्स देखने को मिले। जहां धीरज धूपर अपनी पत्नी विन्नी अरोड़ा को देखकर रो पड़े तो वहीं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। वहीं अब इसे लेकर ही आकांक्षा ने बेहद अजीबो गरीब कमेंट किया है।

विन्नी अरोड़ा के जाने के बाद जब श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला एक साथ बैठकर बातें कर रही थीं, तब श्रेया ने इच्छा जताई कि काश उनका बॉयफ्रेंड भी उनसे मिलने आए। इस पर आकांक्षा ने जो प्रतिक्रिया दी, उसने सबको हैरान कर दिया।

आकांक्षा ने गौरव खन्ना का जिक्र करते हुए उन्हें सीधे तौर पर अपना एक्स कह दिया। उन्होंने आगे कहा, “वरुण भी इस बात पर हंस रहा है कि मेरी फैमिली कहां आई, मुझसे मिलने तो कोई स्ट्रेंजर आया था।” आकांक्षा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने गौरव के आने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में उन्हें अपने माता-पिता के कम्फर्ट की जरूरत थी।

अपने बयान को और ज्यादा विवादित बनाते हुए आकांक्षा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, अगर मेरे परिवार से कोई आता तो ज्यादा बेहतर होता। यह मुलाकात मेरे लिए कम और गौरव के लिए ज्यादा थी। मुझे तब बहुत ज्यादा खुशी होती अगर जेल में मुझसे मिलने मेरी मम्मी-पापा आते… या फिर उनके बदले मेरा कुत्ता ही आ जाता।”

आकांक्षा का इस दौरान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इसपर काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा, “गौरव खन्ना जैसे इंसान को तुम डिजर्व ही नहीं करतीं”, तो कुछ ने इसे लाइमलाइट बटोरने का पब्लिसिटी स्टंट करार दिया।

‘पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम’, प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

0


नीट पेपर लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई की देर रात छात्र के नाम वीडियो संदेश जारी. इसमें पीएम मोदी ने कहा कि 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगें. पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है और यह छात्र और अभिभावकों के लिए काफी पीड़ादायक है.

Gen Z Style में पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, जानें क्या बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘फ्रेंड्स  मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है. लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक बड़े कदम उठाए गए. गुनहगारों को पकड़ा गया है. वे जेल में पड़े हैं. हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो.

उन्होंने कहा, ‘तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था. सरकार ने अपनी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख जितने विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाएं, इसका प्रबंध किया. अभी पांच दिन पहले, उन्नीस तारीख को रिजल्ट भी आ गया. देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं. लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं.

पीएम ने कहा, ‘इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे. आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया. फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान वाले इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी. कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा.  सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है. तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा.



Fact Check: Ayesha Khan was in periods during the protest and arrested? fake news viral

0


Ayesha Khan Periods: आएशा खान ने हाल ही में प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया लेकिन वो थोड़ी देर भी वहां नहीं रुक पाईं। जी हां, पुलिस उनको तुरंत वहां से गई थी। मुंबई कई जगहों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने रैलियां निकालीं और आंदोलन किया।

Ayesha Khan

हालांकि इस दौरान कहा जा रहा है कि आएशा खान को जब जबरन पुलिस ले गई तो उनके पीरियड्स चल रहे थे। इसके बाद लोग कई तरह की बातें तर रहे हैं। इसके पहले धुरंधर के शरारत सॉन्ग के लिए आएशा ने कहा था कि पीरियड्स के दौरान ही उन्होंने इस गाने को शूट किया था। हालांकि हमदर्दी तो दूर की बात बल्कि लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया था।

क्या सच कह रही हैं आएशा खान?

जंतर मंतर में चल रहे प्रोटेस्ट का सपोर्ट करने के लिए मुंबई में आएशा खान पहुंची थीं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है कि इस दौरान उनके पीरियड्स चल रहे थे।

जी हां, आएशा खान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया। इस दावे के फैक्ट चेक करने पर पता चला कि किसी ने उनका नाम लेकर अपनी तरफ से फर्जी बात फैलाई है और इसमें आएशा का नाम दे दिया है। सोशल मीडिया पर अब ये आग की तरह वायरल हो रहा है। शररात के दौरान दिए गए इस बयान को प्रोटेस्ट से जोड़ देखा जा रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

आएशा खान के इस बयान के सामने आने के बाद लोगों ने आएशा को लेकर ढेरों कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”बहन, तेरे पीरियड्स 365 दिन चलते हैं क्या?” एक ने लिखा, ”अब ये हमेशा का हो गया है।” एक ने लिखा, ”धुरंधर’ की शूटिंग के समय भी यही बात कही गई थी – उन्हें आने के लिए किसने कहा था?” एक ने लिखा, ”तो, हमें उसके साथ क्या करना है?”

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

0


तेलंगाना में राजनीतिक माहौल गर्म है. ऐसे में केटीआर और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी में खींचतान देखने को मिल रही है. एक तरफ केटीआर ने रेड्डी को कानूनी नोटिस भेजा है, तो वहीं रेवंत रेड्डी सने इस मामले में किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

KTR की मांग, माफी मांगे मुख्यमंत्री

KTR ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें मांग की गई है कि वे 48 घंटे के भीतर उनके बारे में कथित तौर पर झूठे और मानहानिपूर्ण बयान देने के लिए माफी मांगें. BRS के कार्यकारी अध्यक्ष K. T. रामा राव (KTR) ने रेवंत रेड्डी की उन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है जिनमें उन्हें ‘ग्लोबाएरेना टेक्नोलॉजीज’ (Globarena Technologies) से जोड़ा गया था. यह कंपनी पहले परीक्षा मूल्यांकन से जुड़े विवादों में रही है.
 
KTR ने कहा है कि ग्लोबाएरेना के साथ उनका कोई मालिकाना हक, वित्तीय या कोई अन्य संबंध नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणियों को “झूठा, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिपूर्ण” बताया है.

केटीआर ने दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

कानूनी नोटिस में रेवंत रेड्डी से कहा गया है कि वे 48 घंटे के भीतर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगें और KTR के खिलाफ दिए गए बयानों को वापस लें. इसमें यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर मुख्यमंत्री माफ़ी नहीं मांगते हैं या अपने आरोपों का सबूत नहीं देते हैं, तो KTR उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक मानहानि की कार्रवाई कर सकते हैं.
 
यह विवाद तेलंगाना में BRS और कांग्रेस सरकार के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव के बीच सामने आया है. पहले भी ऐसी झड़पें हुई हैं, जिनमें KTR ने परीक्षा के पेपर लीक और दूसरे विवादों जैसे मामलों में लगे आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी थी.