Yuvika Chaudhary On Second Pregnancy: युविका चौधरी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि इस समय वह टीवी से दूर यूट्यूब व्लॉग्स के जरिए फैंस के साथ कनेक्ट रहती हैं। युविका चौधरी उन हसीनाओं में से एक मानी जाती है जो हमेशा अपनी जिंदगी को लेकर ओपन रही है।

दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं युविका चौधरी?
युविका चौधरी अपनी प्रेगनेंसी को लेकर भी काफी चर्चा में रही थी। 40 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए उन्होंने कंसीव किया था और इसको लेकर कई बार वह बात कर चुकी हैं। अब हाल ही में अभिनेत्री ने नया व्लॉग शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है। युविका की प्रेगनेंसी एक दो महीने की नहीं बल्कि 7 महीने की हो चुकी है।
7 महीने की प्रेग्नेंट हैं युविका चौधरी?
व्लॉग में युविका चौधरी ने बताया कि “मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हूं और मेरी प्रेगनेंसी को 7 महीने हो चुके हैं। लेकिन मुझे पता नहीं चला था।” इस दौरान उन्होंने बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया।
सीरियस होकर दी गुडन्यूज़
इस दौरान युविका चौधरी ने बहुत ही सीरियस होकर गुड न्यूज़ दी है और उनकी इस गुड न्यूज़ के बाद में उनके फैंस दूसरे प्रेगनेंसी का जश्न मनाते हुए नजर आए। हालांकि इसी दौरान युविका ने बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रही हैं।
एक्ट्रेस ने किया प्रैंक
बाद में युविका चौधरी ने कहा कि आप सीरियस मत हो और यह सिर्फ मजाक है। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और यह सिर्फ एक विज्ञापन की शूटिंग है। दरअसल ऐसा पहली बार हुआ है जब युविका ने कोई प्रैंक किया हो और इसीलिए काफी सारे लोगों ने उनकी बात सच मान ली। लेकिन बाद में फ्रेंड्स का भी दिल टूट गया। काफी लोग उन्हें सलाह दे रहे हैं कि उन्हें दूसरा बच्चा भी कर लेना चाहिए।



