Charu Asopa Career: चारु असोपा टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह सुष्मिता सेन की एक्स भाभी भी है। लेकिन अभी के वक्त में अभिनेत्री एक बिजनेस वूमेन बन चुकी है। वो चारु क्लोसेट नाम से कपड़ों का ब्रांड चल रही है और ऑनलाइन कपड़े बेचती हैं।

चारु असोपा ने क्यों शुरू किया क्लोथिंग ब्रांड?
अब हाल ही में चारु असोपा ने अपने बिजनेस वूमेन बनने की जर्नी को शेयर किया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने क्लॉथिंग ब्रांड की शुरुआत क्यों और क्या सोचकर की थी। तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि “मुझे इतना भरोसा है कि मैं जो भी चीजों को बनाती हूं बहुत दिल से बनाती हूं।”
चारु असोपा के ब्रांड पर भरोसा करते हैं कस्टमर
चारु असोपा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “मेरे हर एक प्रोडक्ट में आपको मेरा टच मिलेगा। उसमें मेरा डिजाइन भी होगा और मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पर्सनल टच को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वेबसाइट पर भी अब तक मेरा नंबर मेंशन हुआ करता था। जब भी लोग मुझे कॉल करते थे तो मुझे ही बात करके वह भरोसा करते थे और फिर वेबसाइट से चीजों को खरीदते थे। मेरे कस्टमर डायरेक्टली मुझसे ही बात करते हैं और इसीलिए उन्हें मेरा ब्रांड पसंद है।”
चारु असोपा की निजी जिंदगी
चारु असोपा की अगर हम निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ उन्होंने दूसरी शादी की थी। लेकिन 2023 में तलाक हो गया। उनकी एक बेटी भी है। तलाक के बाद उनके लंबे वक्त तक राजीव के साथ सोशल मीडिया पर वॉर चली थी लेकिन बेटी की वजह से दोनों आज भी दोस्त हैं।
बेटी संग बीकानेर में अकेली रहती हैं चारु असोपा
चारु असोपा की राजीव सेन के साथ में यह दूसरी शादी थी। तलाक लेने के बाद में चारों ने तीसरी शादी करके घर नहीं बसाया है। तलाक के बाद में वह एक्टिंग और मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर चली गई। यहां पर उन्होंने बहुत ही आलीशान घर बनवाया और अपनी बेटी के साथ अकेले रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ छोटी से बड़ी अपडेट्स को शेयर करती रहती हैं।



