The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

Salman Khan father salim khan reveals ganesh took leaked paper to our home the Kapil sharma show video

0


Salman Khan Paper Leak: सुपरस्टार सलमान खान के पेपर लीक पर सोशल मीडिया रिएक्शन काफी सुर्खियों में रहे। वहीं अब इसी बीच दोनों भाई सोहेल और अरबाज के साथ सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सलीम खान पेपर लीक पर ही बात करते दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan Paper Leak

ये वीडियो ‘द कपिल शर्मा शो’ के एक पुराने एपिसोड का है जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो में उनके पिता सलीम खान खुलासा कर रहे हैं कि स्कूल के दिनों में सलमान के लिए एक शख्स लीक पेपर घर लाता था। सलमान ने भी शो में हंसते हुए इसे स्वीकार किया था। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं।

सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में कहा था, “मुझे समझ नहीं आता था कि गणेश को मुझसे भी ज्यादा इज्जत क्यों मिल रही है। बाद में पता चला कि जब परीक्षा का पेपर लीक होता था, तो वही लाकर देता था।”

इस पर सोहेल खान ने हंसते हुए कहा कि टीवी पर पारिवारिक राज खोले जा रहे हैं। तभी सलमान ने मुस्कुराते हुए सफाई दी कि वह पेपर सोहेल के लिए नहीं, बल्कि उनके अपने लिए आता था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पेपर लीक मामले में सलमान खान ने कल रात फिर से एक्स पर पोस्त किया था। इस पोस्ट में सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा, ‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी पहली प्राथमिकता हैं इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, प्लीज अपने माता-पिता के पास अपने घर लौट जाइए।’

वहीं अपने ट्वीट में सलमान ने आगे लिखा, ‘और सोनम, बस हो गया। इसे और आगे मत खींचो। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखना (हालांकि मुझे नहीं लगता कि जरूरत पड़ेगी) और कुछ खा-पी लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- ’26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है’

0


मशहूर शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है. उनका कहना है कि भूख हड़ताल खत्म करने के बाद अब सरकार से जवाबदेही मांगी जाएगी. उन्होंने शुक्रवार (24 जुलाई) को एक्स पर वीडियो पोस्ट कर सिलसिलेवार ढंग से अपनी बात रखी.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने आए थे. इसके अलावा उससे पहले कई पार्टियों के मिलाकर 65 सांसदों ने हमसे मिलकर और कागज पर साइन कर हमसे अनशन तोड़ने की अपील की थी. सोनम वांगचुक ने कहा कि उन्होंने (करीब 65 सांसदों) ने हमसे कहा है कि वो नीट पेपर लीक केस और एजुकेशन सिस्टम समेत तमाम मुद्दों को संसद में उठाएंगे. उन पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी.   

सोनम वागंचुक ने बताया कि मोदी सरकार के मंत्रियों ने आश्वासन दिया है कि 20 मार्च को संसद चलो मार्च के दौरान जिन लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया था, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. साथ ही ये भी बताया कि नीट पेपर लीक और शिक्षा में सुधार समेत तमाम मुद्दों को लेकर सरकार गंभीर है सरकार ने यह भी भरोसा दिया है कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा.

सफदरजंग से मेदांता किया गया शिफ्ट
बता दें कि सोनम वांगचुक को पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कोर्ट से मांग की थी कि वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता भेजा जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की लगातार निगरानी जरूरी है.

ये भी पढ़ें

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- ‘लॉलीपॉप डील…’



आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

0


NEET-UG 2026 और CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के विरोध प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में किए जा रहे दावों पर अब दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक सफाई दी है. पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि CJP प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त (CP) को NSA के तहत अतिरिक्त शक्तियां दिए जाने की खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं.

दिल्ली पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त को NSA के तहत मिली शक्तियां नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और इनका समय-समय पर नवीनीकरण किया जाता है. पुलिस ने कहा कि इसे मौजूदा विरोध प्रदर्शनों से जोड़ना तथ्यों के विपरीत है.

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत शक्तियों के नवीनीकरण की प्रक्रिया हर तीन महीने में होती है. इसी क्रम में 7 जुलाई 2026 को नवीनीकरण आदेश जारी किया गया था, जिसके तहत यह व्यवस्था 19 जुलाई 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. यानी यह आदेश CJP के प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही जारी किया जा चुका था.

दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान मामले में पुलिस की ओर से कोई विशेष अनुरोध नहीं किया गया था. पुलिस का कहना है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों ने अधिसूचना की गलत interpretation कर इसे हालिया प्रदर्शनों से जोड़ दिया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई. 

CJP के संस्थापक ने NSA पर क्या कहा

दिल्ली पुलिस की सफाई के बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया मंच X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “Okay sure go ahead but Dharmendra Pradhan must resign!” यानी, उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखे, लेकिन NEET-UG विवाद को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

 

NSA की ताकत दिल्ली पुलिस को कब मिली

दरअसल, दिल्ली सरकार की 15 जुलाई 2026 की राजपत्र अधिसूचना में उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 3 के तहत दिल्ली पुलिस आयुक्त को 19 जुलाई से 18 अक्टूबर 2026 तक निरोधात्मक कार्रवाई (Detaining Authority) की शक्तियों का प्रयोग करने की अनुमति दी है. यह आदेश सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है.

पिछले कुछ दिनों से CJP के प्रदर्शन और छात्रों के विरोध को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि सरकार ने इन्हें नियंत्रित करने के लिए विशेष रूप से NSA की शक्तियां दी हैं. हालांकि, दिल्ली पुलिस के ताजा बयान के बाद साफ हो गया है कि यह नवीनीकरण पहले से निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा था और इसका CJP आंदोलन से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है.

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अधूरी या भ्रामक जानकारी पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक तथ्यों को देखें और सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों की सत्यता जांचने के बाद ही उन्हें साझा करें.



Badshah Wife Isha Rikhi Viral Post with crying romantic photos videos captioned storm lesson prayer hope netizens specculate divorce

0


Badshah Wife Isha Rikhi Viral Post: रैपर बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी ने सबकी नजरों से दूर गुरुद्वारे में शादी की थी। इस शादी को करीब चार महीने हो चुके हैं। ये बादशाह की दूसरी शादी थीं। अब महज चार महीने बाद फिर से बादशाह और ईशा की शादी काफी चर्चाओं में आ गई हैं जिसका कारण है ईशा का एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।

Badshah Wife Isha Rikhi Viral Post

बादशाह और ईशा रिकी की वायरल तस्वीरें

शादी के पहले और यहां तक की बाद में भी दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट ही रखा। दोनों में से किसी ने भी एक दूसरे के साथ कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट नहीं कियाष हालांकि मार्च 2026 में ईशा ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि बादशाह उनक पति हैं। इसके बाद उनकी मां पूनम रिखी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बादशाह और ईशा को शादी के मंडप पर देखा जा सकता है।

ईशा रिकी ने दिया ऐसा कैप्शन

अब ईशा रिकी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें वो बादशाह के साथ कभी कभी रोमांटिस अंदाज में तो कभी वेकेशन और कभी रोते हुए दिखाई दे रही हैं। बड़ी बात ये है इस पोस्ट के साथ किया गया कैप्शन। कैप्शन को देखने के बाद ही 4 महीने की शादी के टूटने के कयास लगाए जा रहा हैं।

कमेंट सेक्शन में तलाक के चर्चे

ईशा रिखी ने कैप्शन में लिखा है, ‘हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है’ साथ ही हाथ जोड़ने और टूटे हुए दिल वाले इमोजी भी लगाए हैं। इस कैप्शन ने सभी को कन्फ्यूज कर दिया। इस पोस्ट के कमेंट में अभिनेत्री जैसमीन भसीन ने ईशा ने हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है। जैस्मिन ने कमेंट किया, “स्टे स्ट्रॉन्ग।” बता दें कि जैस्मिन ईशा की काफी अच्छी दोस्त हैं। कमेंट्स सेक्शन में फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी, जो पूछ रहे थे कि दोनों के बीच क्या हुआ है। एक ने लिखा, ‘क्या हुआ?’ तो दूसरे ने पूछा, ‘चल क्या रहा है?’

पहली पत्नी के साथ बादशाह का तलाक

ईशा से पहले बादशाह ने जैस्मीन मसीह से शादी की थी। 2020 में उनका तलाक हो गया और कपल की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, जिनका जन्म जनवरी 2017 में हुआ था। 2024 में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट ‘प्रखर के प्रवचन’ में एक इंटरव्यू के दौरान बादशाह ने अपने अलग होने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘हम दोनों ने सब कुछ आजमाया। हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हम दोनों ने अपना बेस्ट दिया और जो कुछ भी हम कर सकते थे, किया। हम इसलिए अलग हुए क्योंकि यह हमारे बच्चे के लिए सही नहीं था। मैं अपनी बेटी से मिल तो पाता हूं, लेकिन अक्सर नहीं… क्योंकि वह लंदन में रहती है।’

This Grant Program Helps Students Afford Unpaid Internships

0



Bowdoin College bridges the unpaid internship gap by offering grants to support students in their career exploration.

सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया

0


केरलम के सबरीमला स्वामी अय्यपा मंदिर में सोना चोरी के मामले में कुछ ही देर में एक और गिरफ्तारी का ऐलान हो सकता है. इस मामले की जांच कर रही SIT ने त्रावणकोर देवोस्वम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष PS प्रशांत को कस्टडी में ले लिया है और कोल्लम जिले में एक अज्ञात जगह पर उनसे पूछताछ की जा रही है. 

SIT सूत्रों के मुताबिक कुछ देर में उनकी गिरफ्तारी दिखाकर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. केरल हाईकोर्ट के निर्देश पर साल 2019 में अय्यपा स्वामी मंदिर के गर्भ गृह में लगे सोने की परत वाले दरवाजे और द्वार पालकों की पॉलिश करवाने के नाम पर उसमें लगे सोने को पिघलाने का मामला सामने आया था. इस मामले की जांच कर रही SIT ने कोर्ट को हाल ही में सौंपी अपनी जांच में प्रशांत की भी इस लूट में भागीदारी की बात कही थी.

मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी ने 2019 में चेन्नई की स्मार्ट क्रीएशन नाम की आभूषणों की दुकान पर उन वस्तुओं को पॉलिश चढ़ाने के नाम पर दिया था और SIT के मुताबिक वहीं पर उसमें लगे सोने को पिघला कर उसका गबन कर लिया गया. पॉलिश होने के बाद जब दरवाजे पर सोने की परत वाले कवच और द्वार पालकों को वापस लगाया तो कई लोगों को ये लगा कि इसकी चमक धुंधली पढ़ गई है. 

सोना लूटने की साजिश का पर्दाफाश
बाद में पाया गया कि इन वस्तुओं के असली वजन में भी कमी आई है. इन्हीं आशंकाओं ने जांच का रास्ता साफ किया और सोने को सिस्टेमेटिक तरीके से लूटने की साजिश का पर्दाफाश हुआ. SIT की जांच के मुताबिक 2025 में प्रशांत TDB के अध्यक्ष पद पर थे, उस समय बोर्ड की जानकारी में तमाम बातें होने के बावजूद प्रशांत ने 2025 में एक बार फिर उन्नीकृष्णन को इन वस्तुओं की पॉलिश की जिम्मेदारी सौंपी और चेन्नई की उसी दुकान पर ही इसे करवाया गया.

कोर्ट से नहीं ली गई अनुमति
इस काम के लिए नियमानुसार कोर्ट से जो पूर्व अनुमति लेनी पड़ती है, वो भी नहीं ली गई. इसी आधार पर प्रशांत को भी गिरफ्तार किया जा रहा है, हालांकि उन्हें हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताते हुए कहा कि उनकी गलती सिर्फ इतनी ही थी कि उन्होंने कोर्ट से पूर्व अनुमति नहीं ली, सोना चोरी मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है. 

ये भी पढ़ें

देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- ‘बिना सबूत के…’

Parag Tyagi Shares Video Of Shefali Jariwala Pet Dog Simba Passes Away After Her Demise

0


Shefali Jariwala Pet Dog Simba Passes Away: टीवी के जाने-माने अभिनेता पराग त्यागी पर एक बार फिर से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल अब पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद में उनके पेट डॉग सिंबा भी चल बसे हैं। पराग त्यागी के हर एक पोस्ट में उनके पेट सिंबा खड़े हुए नजर आते थे। अब पराग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

Shefali Jariwala Pet Dog Simba

पराग ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में पराग त्यागी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की, इसमें शेफाली सिंबा के पास आती है और उसे प्यार करते हुए गोद में उठाती हैं। वीडियो में शैफाली ने ग्रीन कलर का जंपसूट पहना हुआ है। इस वीडियो के साथ में पराग ने कैप्शन में लिखा कि “मम्मा अब अकेली नहीं है। सिंबा अब अपनी मम्मा के साथ बहुत खुश है। आप दोनों से दूसरी तरफ मिलने के लिए इंतजार कर रहा हूं।”

फैन्स ने जताया दुख

पराग के इस वीडियो और कैप्शन के बाद में काफी सारे लोग दुख जाहिर कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए कह रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “इतना कुछ सहने के बाद भी आप इतना ज्यादा पॉजिटिव हो वह बहुत ही अच्छा है। आप हर एक मुश्किल में कुछ अच्छा ढूंढ लेते हो भगवान आपको सारी खुशियां दे। रेस्ट इन पीस सिंबा।”

कार्डियक अरेस्ट से हुआ था शेफाली का निधन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले साल 27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। खबरों के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और इसकी वजह से वह दुनिया से चल बसी थी। दावा किया जाता है कि वह कई सालों से एंटी एजिंग की दवाई भी ले रही थी। निधन से पहले उनके घर पर पूजा थी और उन्होंने व्रत भी रखा था। लेकिन फिर भी दवाई ली थी और इसकी वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उनका निधन हो गया।

Students Share the Best College Application Tips They Received

0



Keeping an open mind, being yourself in your application and asking questions are pieces of guidance that stuck with these incoming college freshmen.

‘आप क्रोनोलॉजी समझिए…’, CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- ‘समस्या…’

0


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने उन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये सरकार की बढ़ती हताशा का पक्का संकेत है. उन्होंने कहा कि पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस ‘लेकिन-मगर’ और ‘वो-क्या-हुआ’ वाली बातें ही होती रहीं. उन्होंने आगे कहा कि नड्डा को बच्चों जैसी उंगली उठाने वाली बातों से आगे बढ़कर सबसे पहले प्रधानमंत्री की नाकामियों को बड़े पैमाने पर स्वीकार करना चाहिए. आप क्रोनोलॉजी समझिए.

जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि NEET-UG 2026 का पेपर लीक होना तो बस एक लक्षण है समस्या की जड़ें कहीं ज़्यादा गहरी हैं. छात्रों का गुस्सा शिक्षा मंत्री की अक्षमता, मोदी सरकार की बेहद खराब शिक्षा नीतियों और प्रधानमंत्री के अहंकार को लेकर है. उन्होंने कहा कि NTA को खास तौर पर मोदी सरकार ने परीक्षाएं आयोजित करने के लिए बनाया था. मोदी सरकार ने जान-बूझकर NTA के जरिए परीक्षाओं का एक सेंट्रलाइज़्ड सिस्टम बनाया और यूनिवर्सिटीज़ और राज्यों को इसे अपनाने के लिए मजबूर किया गया. 

उन्होंने कहा कि NTA के बुरी तरह से नाकाम होने के बाद 2024 में प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि NTA में सुधार किए जाएंगे. NTA में सुधार के सुझाव देने के लिए राधाकृष्णन कमेटी बनाई गई थी और उसने 101 सिफारिशें पेश कीं. सुधारों को गंभीरता से लागू करने के बजाय सरकार टालमटोल करती रही और उन्होंने बहुत ज्यादा लापरवाही दिखाई. 

धर्मेंद्र प्रधान को लेकर क्या कहा
सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि NEET-UG 2026 पेपर लीक हुआ और NTA को बाद में परीक्षा रद्द करनी पड़ी. इस समय भी NTA और उच्च शिक्षा विभाग ने शिक्षा पर बनी संसदीय स्थायी समिति के सामने बेशर्मी से दावा किया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ था. धर्मेंद्र प्रधान के लिए सच्चाई से ज़्यादा दिखावा मायने रखता है. उन्होंने NTA को मजबूत करने के लिए शिक्षा पर बनी संसदीय स्थायी समिति की सिफारिशों को सिर्फ़ इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि समिति में विपक्ष के सदस्य भी शामिल थे.

समस्या की जड़ बहुत गहरी- जयराम रमेश 
जयराम रमेश ने कहा कि जब छात्र पेपर लीक और मोदी सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ़ विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे तो प्रधानमंत्री और उनके अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर बेमिसाल बर्बरता की. उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज, वॉटर कैनन, आंसू गैस और खबरों के मुताबिक पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया. उन्होंने आगे कहा कि NEET-UG 2026 पेपर लीक सिर्फ़ एक लक्षण है. समस्या की जड़ बहुत गहरी है. 

ये भी पढ़ें 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद

Kajal Aggarwal reveals refusing inappropriate scenes in South films Salman Khan made her wait on set

0


Kajal Aggarwal On Inappropriate Scenes In South Films: काजल अग्रवाल बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि वह पिछले दो दशकों से साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा पर काम कर रही है। उन्होंने दोनों ही इंडस्ट्रीज में कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के साथ में भी काम किया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन और सलमान खान की लेट लतीफी को लेकर बात की है।

Kajal Aggarwal

साउथ इंडस्ट्री में समय से होते हैं सारे काम

न्यूज़ बुक के साथ इंटरव्यू के दौरान काजल अग्रवाल ने साउथ और बॉलीवुड के रवैये को लेकर बात की है। अभिनेत्री ने बताया कि बॉलीवुड को साउथ फिल्म इंडस्ट्री से समय की कीमत सीखनी चाहिए। दरअसल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में समय की बहुत ज्यादा कीमत है और हर काम घड़ी देखकर किया जाता है। लेकिन बॉलीवुड में ऐसा नहीं होता।

जब काजल अग्रवाल से सवाल किया गया कि कौन सा ऐसा एक्टर है जिसमें उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार करवाया तो उन्होंने तुरंत सलमान खान का नाम ले लिया। दरअसल सिकंदर फिल्म में सलमान खान के साथ काजल ने काम किया और बताया कि सलमान उनके हमेशा से क्रश रहे हैं और वह उनके साथ में काम करने के लिए काफी उत्साहित थी।

सलमान खान ने करवाया इंतजार

काजल ने इस पर बात करते हुए कहा कि “सलमान खान ने मुझे बहुत इंतजार करवाया और मैं साउथ से काम करके आई हूं। तुम मुझे इंतजार करने की आदत नहीं थी और मैं बस सेट पर यही सोचती रहती थी कि आखिर अब क्या होगा। वह कभी तो दिन में आते थे तो कभी शाम में आते थे। इसीलिए मैं तब तक जिम में जाकर एक्सरसाइज कर लेती थी। मैं साउथ इंडस्ट्री की अनुशासन और समय की बहुत पाबंद हूं।”

अब साउथ में नहीं होते नाभि वाले सीन

काजल अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री में बदले हुए दौर को लेकर बात की और बताया कि “अब वहां पर कामकाज का तरीका बदल चुका है। नाभि वाला वक्त खत्म हो गया है और महिला आधारित फिल्में भी बनाई जा रही है। मैंने हमेशा से ही ऐसे काम के लिए साफ इनकार किया है। मैंने खुद कहा था कि मेरी नाभि पर फल मत फेंको बॉस।”

बोल्ड सीन से दूर रहती हैं अभिनेत्री

एक अन्य पॉडकास्ट में काजल अग्रवाल ने खुलासा किया था कि वह ज्यादातर बोल्ड सीन से दूरी बनाकर रखती हैं। वह जिस चीज में कंफर्टेबल नहीं है वह नहीं करती। अभिनेत्री की यह बात उनके फैन्स को भी काफी पसंद आई थी।

काजल अग्रवाल का करियर

काजल अग्रवाल की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2004 में ‘क्यों हो गया ना’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। लेकिन तब अभिनेत्री को बॉलीवुड में कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हुई। लेकिन साउथ में उन्होंने खूब नाम कमाया और अभी के वक्त में वह तमिल से लेकर तेलुगु में मोस्ट पापुलर एक्ट्रेस बन गई है।