Who Is Mimi Chakraborty Resigned From Mamata Banerjee TMC MP

Who Is Mimi Chakraborty Resigned From Mamata Banerjee TMC MP


Mimi Chakraborty Resigned: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से गुरुवार (15 फरवरी, 2024) को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपे अपने इस्तीफे में कहा राजनीति उनके लिए नहीं है.  

मिमी चक्रवती ने कहा, ” राजनीति मेरे लिए नहीं है. आपको किसी की मदद करनी है तो यहां राजनीति में से ही किसी को बढ़ावा देना होगा. मैं पॉलिटिक्स में होने के अलावा अभिनेत्री के रूप में भी काम करती हूं.”

मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा ऐसे समय पर दिया है जब इसी साल अप्रैल या मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है. हालांकि मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को नहीं सौपा है. ऐसे में औपचारिक तौर पर इसे अभी सांसद पर से इस्तीफा नहीं माना जाएगा.

मिमी चक्रवर्ती ने  2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जादवपुर सीट से जीत हासिल की थी. चक्रवर्ती बंगाल इंडस्ट्री में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं.