Weather Update Today 30 November 2023 Delhi NCR Uttarakhand Uttar Pradesh Rajasthan Jharkhand Telangana | Weather Update Today: दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! यूपी-पंजाब समेत कहां-कहां होगी बारिश, यहां पढ़ें

Weather Update Today 30 November 2023 Delhi NCR Uttarakhand Uttar Pradesh Rajasthan Jharkhand Telangana | Weather Update Today: दिल्ली में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! यूपी-पंजाब समेत कहां-कहां होगी बारिश, यहां पढ़ें


Weather Update Today: नवंबर महीना खत्म होने के साथ ही देशभर में ठंड बढ़ने लगी है. राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाएं और हल्की बारिश देखने को मिल रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार (30 नवंबर) को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (30 नवंबर) को अधिकतम तापमान  23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली में एक्यूआई लगातार बेहद खराब श्रेणी में है. दिसंबर महीने की शुरुआत में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में हल्के से मध्यम तक कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. 

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’, 401 और 450 के बीच ‘गंभीर’ एवं 450 के ऊपर ‘अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

आज कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पंजाब से हरियाणा होते हुए दिल्ली तक समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ के रूप में बना हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें:-

मनीष सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका, शराब नीति मामले में अदालत ने जमानत से किया था इनकार