United Nations General Assembly India Supported Resolution At Golan Heights Israel Should Go Back Palestine

United Nations General Assembly India Supported Resolution At Golan Heights Israel Should Go Back Palestine


UNGA Resolution On Golan Heights: इजरायल और हमास के बीच जारी भीषण संघर्ष में युद्धविराम के समय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है. इसमें मांग की गई है कि इजरायल अपने कब्जे वाले गोलान हाइट्स से हट जाए और कब्जा छोड़ दे. भारत ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है. यह वह क्षेत्र है जिसे यहूदी राष्ट्र इजरायल ने 1967 के छह दिवसीय युद्ध में सीरिया से कब्जा लिया था.

भारत उन 91 देशों में शामिल था, जिन्होंने मंगलवार को उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था, जिसमें क्षेत्र पर इजरायल के कब्जे को क्षेत्र में न्यायसंगत, व्यापक और स्थायी शांति के लिए एक बाधा घोषित किया गया था.