Weather Update Temperature Down In Delhi While Rain Prediction In UP And MP Know The Latest Update

Weather Update Temperature Down In Delhi While Rain Prediction In UP And MP Know The Latest Update


Weather In the present day: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के बाद मौसम बदल गया है. यहां हल्की-हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं. बीते दिन सोमवार (27 नवंबर) को एक तरफ जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहा.

इसके साथ ही दिसंबर के महीने की शुरुआत में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में हल्के से मध्यम तक कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज मंगलवार (28 नवंबर) को मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु के साथ-साथ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ अन्य जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है.

गुजरात में आफत की बारिश

गुजरात के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई. बारिश से घरों और खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बिजली गिरने से संबंधित मौत रविवार सुबह से लेकर 24 घंटों के अंतराल में हुईं. सबसे ज्यादा मौत दाहोद, तापी, डांग, अमरेली, सुरेंद्रनगर, बोटाद, मेहसाणा, खेड़ा, पंचमहल, साबरकांठा, अहमदाबाद, भरूच और देवभूमि द्वारका जिलों में हुईं. तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई असमय बारिश से घरों और खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: In Pics: दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, ओले गिरे, जानें- मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम?