The #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing MistakesThe #1 Bestseller Every Marketer Needs The Decagon Code of Marketing Mistakes
Home Blog

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

0


नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक राजनीति गरमाई हुई है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह NEET के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष नई शर्तें थोपकर सदन रुकावट पैदा कर रहा है. इस बीच राज्य सभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार के सामने शर्त रख दी है. उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तभी तैयार होंगे, जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा.

युवा सडकों पर लाठी खाने पर मजबूर: खरगे 

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘पीएम मोदी ने ऐसा वातावरण बनाया जिससे युवा सडकों पर लाठी खाने पर मजबूर हुए. अब वह अपने ही सांसदों को विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भड़का कर रहे हैं.’ संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार (23 जुलाई 2026) को संसद भवन परिसर में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराव देखने को मिला.

बीजेपी की यह प्रतिक्रिया लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आई, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने और देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद होने देने का आरोप लगाया था. दोनों पक्ष संसद के मकर द्वार के बाहर जमा हुए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की.

सरकार छात्रों से बातचीत को तैयार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर संवेदनशील है और छात्रों के साथ बातचीत कर इसका हल निकालना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘धीरे-धीरे हम चर्चा करके समाधान की तरफ बढ़ सकते हैं और समाधान से ही नया रास्ता भी निर्धारित हो सकता है. जहां भी आप कहें… चाहे आप जेपी नड्डा के आवास पर कहें या आप कहें ऑफिस में तो वहां चर्चा हो सकती है. हमारे लिए ये प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है.’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP

दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर भी सीजेपी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों में सख्ती दिखाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया है. इसका मकसद दोषियों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाना है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश दिए. इसके थोड़ी देर बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेपी का रिएक्शन आया. राहुल गांधी ने कहा, ‘छात्रों की मांगें साफ हैं. धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं. छात्रों से माफी मांगें. छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें.’ CJP ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा.’

छात्रों का हित सरकार की प्राथमिकता: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना पीएम मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा, ‘पेपर लीक मामलों में तुरंत सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का पीएम मोदी का निर्णय युवाओं को सशक्त बनाने के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह निर्णायक कदम उन लोगों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा, जो हमारे युवाओं की आकांक्षाओं और भविष्य को खतरे में डालते हैं.’

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘विपक्ष से अनुरोध है कि चर्चा करें. विषय का राजनीतिकरण ना करें… भागे नहीं. चर्चा होगी तो इस मुद्दे पर और क्या कड़े नियम बन सकते है उस पर आगे बढ़ा जा सकता है.’

Pakistani actress Nargis Begum quit courtesan to become actress was shot dead by husband

0


Nargis Begum Story: अक्सर बताया जाता है कि कुछ ऐसी हिंदी सिनेमा में ऐसी हसीनाएं भी रही है जो एक वक्त पर कोठों की शान बढ़ाया करती थी। आज हम आपको पाकिस्तान की एक ऐसी ही तवायफ के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सिनेमा में कदम रखते ही बवाल मचा दिया।

Nargis Begum

लेकिन आपको बता दें कि जिस हसीन के बारे में हम आपको बताने वाले हैं उसे जितना लोगों से प्यार मिला असल जिंदगी में उन्हें उतनी ही परेशानी भी हुई। एक वक्त ऐसा भी आया जब अभिनेत्री का परिवार ही उसका दुश्मन बन गया था। यहां तक कि जिस पर सबसे ज्यादा उन्होंने ऐतबार किया उसी ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी।

हीरा मंडी में हुआ जन्म

दरअसल हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री नरगिस बेगम की। जिन्हें काफी सारे लोग निग्गों के नाम से भी जानते थे। उनका जन्म हीरा मंडी के एक तवायफ परिवार में हुआ और तवायफ पेशे को छोड़कर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

नरगिस बेगम ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। कई फिल्मों के लिए तो उन्हें अवार्ड भी मिले और उनकी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में लाइन लगी रहती थी। उनकी खूबसूरती के चर्चे भी हर तरफ रहते थे।

पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ की शादी

नरगिस बेगम ने सालों तक पाकिस्तान सिनेमा पर राज किया और 51 साल की उम्र में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल उन्होंने पाकिस्तानी डायरेक्टर के साथ शादी की और बाद में परिवार ने कभी भी उनके रिश्ते को अपनाया नहीं। जिसके चलते अभिनेत्री की जिंदगी नर्क जैसी बन गई थी।

दरअसल परिवार के लोगों का कहना था कि नरगिस बेगम शादी के बाद में पति के साथ नहीं बल्कि हीरा मंडी में रहे। लेकिन अभिनेत्री यह नहीं चाहती थी हालांकि बाद में उन्होंने अपने परिवार के साथ में रहने का फैसला लिया।

पति ने की गोली मारकर हत्या

जैसे ही यह खबर नरगिस बेगम के पति को पता चली तो उनके गुस्से से खून खौल गया। बताया जाता है कि नरगिस के पति ने गुस्से में आकर उनको गोली मार दी थी और उनका कत्ल कर दिया था। बताया जाता है कि नरगिस के परिवार वाले पैसे के चलते उनके पीछे पड़े थे। परिवार जानता था कि अगर वह पति के साथ रहती है तो पैसे उन्हें नहीं मिलेंगे इसी के चलते उनका परिवार नरगिस का दुश्मन बन गया था।

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम

0


केरल के चर्चित श्रीनिवासन हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े एक और फरार आरोपी मुहम्मदअली के.पी. को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) से गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से सऊदी अरब में छिपा हुआ था.

NIA के अनुसार, मुहम्मदअली गुरुवार सुबह सऊदी अरब के रियाद से दिल्ली पहुंचा था. जैसे ही वह एयरपोर्ट पर उतरा, एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया. मुहम्मदअली PFI की पलक्कड़ जिला इकाई का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है. उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है.

केरल मर्डर केस में बड़ी सफलता

NIA ने मुहम्मदअली की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. जांच एजेंसी का आरोप है कि वह श्रीनिवासन की हत्या की साजिश रचने वाले प्रमुख आरोपियों में शामिल था और हत्या में शामिल हमलावरों को पनाह देने में भी उसकी अहम भूमिका थी.

इस मामले में अब तक 65 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. मुहम्मदअली पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

गौरतलब है कि 16 अप्रैल 2022 को केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े नेता श्रीनिवासन की हत्या कर दी गई थी. सितंबर 2022 में NIA ने इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.

चार साल बाद पकड़ा गया आरोपी

NIA का आरोप है कि श्रीनिवासन की हत्या PFI से जुड़े कैडरों द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी. एजेंसी का दावा है कि आरोपियों का उद्देश्य हिंसा के जरिए सांप्रदायिक तनाव फैलाना था. जांच में यह भी आरोप लगाया गया है कि PFI का एजेंडा वर्ष 2047 तक भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करना था.

जांच एजेंसी के मुताबिक, PFI ने अलग-अलग उद्देश्यों के लिए कई विंग और विशेष इकाइयां बनाई थीं. चुनिंदा कैडरों को फिजिकल एजुकेशन और योग प्रशिक्षण की आड़ में हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी. NIA का यह भी दावा है कि संगठन की “रिपोर्टर्स विंग” संभावित टारगेट की जानकारी जुटाती थी, जबकि “सर्विस टीम” को हिंसक वारदातों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी जाती थी.

अब NIA गिरफ्तार मुहम्मदअली से पूछताछ कर हत्या की साजिश, उसके नेटवर्क और इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है. एजेंसी का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है.

National award winner actor kartik aaryan once struggling to pay 2000 rupees home rent in mumbai

0


Kartik Aaryan Career Struggle: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे एक्टर और अभिनेत्रियां हैं जो एक वक्त पर काफी तंगी देख चुकी हैं। जिनका बचपन बेहद कंगाली में बीता है। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने नेशनल अवार्ड जीता और एक वक्त था जब वह ₹2000 का किराया तक नहीं भर पाते थे। हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की।

Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन की उम्र 35 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में की है। दर्शकों के बीच भी वह काफी लोकप्रिय हुए हैं और अभी के वक्त में वह करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वह मुंबई आए थे तो शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी आर्थिक तंगी का सामना किया था।

कार्तिक आर्यन ने खरीदा था घर

एक वक्त ऐसा भी था जब कार्तिक आर्यन के पास में किराया देने तक के पैसे नहीं थे। लेकिन सालों के बाद उन्होंने वही घर खरीद लिया जिसको कभी उन्हें खाली करने का डर था। कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी शायद हमें उम्मीद ही नहीं होती।

मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने एक बार बताया था कि “मैं एक ऐसे घर में रहने लग गया था जहां पर मैं अकेला ही रहता था। तब मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा और मेरे पास ज्यादा पैसे भी नहीं थे। मेरी फ़िल्में चल नहीं रही थी। तब मेरी फिल्म प्यार का पंचनामा आई थी और मुझे उससे ज्यादा फायदा नहीं हुआ। उसके बाद आकाशवाणी, कांची और गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्में भी चल नहीं पाई।”

घर का किराया देने में हुई दिक्कत

कार्तिक आर्यन ने इस दौरान बताया कि “जब मैं यहां पर रहा करता था तो मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ा। मैं इस जगह से काफी जुदा भी हुआ था और एक वक्त ऐसा भी आया जब मैं इस घर का किराया भी नहीं दे पा रहा था। लेकिन फिर मुझे ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फिल्म मिली तो मैं तब ₹2000 किराया देता था। फिर यह किराया बढ़ाकर ₹4000 हो गया।”

लेकिन सालों के स्ट्रगल के बाद कार्तिक आर्यन ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और अपना एक ऐसा सपना पूरा किया जो उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल था। उन्होंने अपने लिए वही अपार्टमेंट खरीद लिया था जहां पर कभी उन्हें किराया भरने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा।

कार्तिक आर्यन को मिला नेशनल फिल्म अवार्ड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में अपना पहला नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। साथ ही इस फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पीटकर का किरदार निभाया था।

सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश

0


भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर जारी तनाव के बीच एक बार फिर बाढ़ संबंधी सूचनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बीच भारत सरकार के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को किसी भी तरह की बाढ़ चेतावनी इसलिए नहीं भेजी गई, क्योंकि ऐसी स्थिति बनी ही नहीं थी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, चिनाब (अखनूर), तवी (जम्मू), सतलुज (फिरोजपुर) और रावी (माधोपुर) नदियों में मौजूदा जलप्रवाह निर्धारित असाधारण जलप्रवाह या उच्च बाढ़ की सीमा से काफी नीचे है. ऐसे में पाकिस्तान को अलर्ट भेजने की जरूरत नहीं पड़ी.

नहीं भेजा गया अलर्ट

सूत्रों ने बताया कि सिंधु जल संधि के अनुच्छेद IV(8) के तहत बाढ़ संबंधी जानकारी केवल उन्हीं परिस्थितियों में साझा की जाती है, जब असाधारण जलप्रवाह या बाढ़ की स्थिति दूसरे पक्ष को प्रभावित कर सकती हो. चूंकि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है, इसलिए भारत की ओर से कोई सूचना नहीं भेजी गई.

सरकार ने यह भी याद दिलाया कि अप्रैल 2025 में भारत ने सिंधु जल संधि को स्थगित (Abeyance) करने का फैसला लिया था. इसके बाद संधि के तहत भारत पर नियमित रूप से जानकारी साझा करने का दायित्व नहीं रह गया. हालांकि, भारत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन परिस्थितियों में बाढ़ संबंधी सूचनाएं साझा करना जारी रखा है, जब वास्तव में असाधारण बाढ़ की आशंका उत्पन्न हुई है.

सूत्रों के अनुसार, बाढ़ संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान केवल चिनाब, तवी, रावी और सतलुज के अंतिम निगरानी स्थलों (टर्मिनल साइट्स) पर दर्ज असाधारण जलप्रवाह तक सीमित रहता है. संधि में असाधारण जलप्रवाह की कोई निश्चित सीमा तय नहीं है. इसके लिए भारत-पाकिस्तान सिंधु आयोग की प्रचलित कार्यप्रणाली (Commission Practice) के आधार पर मानक तय किए जाते हैं.

पिछले साल 23 बार चेतावनी

सरकार ने यह भी जानकारी दी कि 2025 के बाढ़ सीजन के दौरान भारत ने भारतीय उच्चायोग के माध्यम से पाकिस्तान को 23 बाढ़ चेतावनियां भेजी थीं. वर्ष 2026 में भी यही व्यवस्था लागू है. लेकिन इस समय वाटर लेवल तय सीमा से नीचे होने के कारण पाकिस्तान को किसी प्रकार की चेतावनी भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ी.

भारत सरकार का कहना है कि मौजूदा हालात में बाढ़ संबंधी प्रोटोकॉल का पालन तथ्यों और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर किया जा रहा है. इसलिए पाकिस्तान को अलर्ट नहीं भेजे जाने को लेकर लगाए जा रहे दावों का वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है.

इसके पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सिंधु जल संधि पर अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को राज्य की नीति के रूप में अपनाने वाले देश के साथ सामान्य सहयोग संभव नहीं है. पाकिस्तान द्वारा लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाए जाने के बीच भारत ने साफ किया कि असली मुद्दा पानी नहीं, बल्कि आतंकवाद है. जब तक सीमा पार आतंकवाद बंद नहीं होगा, तब तक भारत अपने मौजूदा रुख पर कायम रहेगा.

Malaika Arora lashes out and shares kherasi lal yadav dog video WTF who is this guy standing and posing

0


Malaika Arora On Kherasi Lal Yadav: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जानवरों से कितना लगाव और प्यार करती हैं ये सभी जानते हैं। मलाइका घर के बाहर भी स्ट्रीट डॉग्स को लाड़ दुलार करती दिखाई देती हैं। ऐसे में उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक रवैया इतना खराब लगा कि उन्होंने गु्स्से में आकर खेसारी का क्रूरता भरा पूरा वीडियो शेयर किया और कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Malaika Arora On Kherasi Lal Yadav

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया खेसारी लाल यादव का वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल एक इवेंट के फोटो ओप पर बने ठने तस्वीरें क्लिक कराने जाते हैं, लेकिन वहां पर एक स्ट्रीट डॉग आराम से बैठा होता है। इसपर खेसारी गुस्से भरा रिएक्शन देते हुए उसे हटाने के लिए कहते हैं।

खेसारी लाल यादव की क्रूरता पर भड़के लोग

ऐसे में वहा मौजूद लोग जिस बेदर्दी भरे तरीके से इस डॉग को वहां से टांग पकड़कर घसीटे हुए हटाते है ये देखते ना सिर्फ एनिमल लवर्स का बल्कि हर किसी का दिल पसीज रहा है और वहीं दूसरी और खेसारी सिर्फ पोज देने में बिजी रहते हैं।

खेसारी के इसी क्रूरता भरे एटीट्यूड पर मलाइका ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही मलाइका का रिएक्शन देखने के बाद साफ है कि वो खेसारी को शायद जानती भी नहीं हैं।

Rajkummar Rao claimes that he faced pressure to feature in modi propaganda song

0


Rajkummar Rao On Modi Propaganda Song: नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर पिछले 1 महीने से छात्रों द्वारा प्रदर्शन चल रहा है जहां पर अब काफी सारे बॉलीवुड सितारे भी उनके सपोर्ट में उतरे। इस लिस्ट में राजकुमार राव का भी नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि हर आवाज को पूरे सम्मान के साथ सुना जाना चाहिए।

Rajkummar Rao

लेकिन राजकुमार राव के इस पोस्ट के बाद में काफी सारे लोग उनकी आलोचना करने लगे। इसी बीच मोदी है तो मुमकिन है गाने को लेकर जब यूज़र ने उन्हें खरीखोटी सुने तो राजकुमार राव ने इस पर जवाब दिया और अपने इसी जवाब की वजह से अब वह काफी चर्चा में आ गए हैं।

राजकुमार राव ने प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट

दरअसल काफी सारे सितारे जो आंदोलन में शामिल हो रहे हैं तो वहीं काफी सारे ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया के जरिए पूरे प्रोटेस्ट को लेकर सपोर्ट कर रहे हैं। इसी दौरान राजकुमार राव ने भी इस आंदोलन का इंस्टाग्राम के जरिए सपोर्ट किया और हिंसा की जगह शांति की अपील की। लेकिन अभिनेता के इस पोस्ट पर काफी लोगों ने आपत्ति जाहिर की और कुछ लोगों ने एक्टर के गाने की लाइन मोदी है तो मुमकिन है लिख दिया।

मोदी है तो मुमकिन है गाने पर एक्टर से पूछे लोगों ने सवाल

राजकुमार राव के इस पोस्ट पर लोगों ने लिखा कि “क्या कहना चाहते हो? सिर्फ खाने के लिए बयान मत दो। जो आपने लिखा है उसको दोबारा पढ़िए और समझने की कोशिश करिए। अगर आप एक दृढ़ निश्चय इंसान कहलानी चाहते हैं तो किसी एक पक्ष का साथ दो। 20 तारीख को जो भी हुआ उसके बाद यहां पर कोई भी बीच का रास्ता नहीं निकलता।”

एक दूसरे यूज़र ने राजकुमार राव की इन बातों पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मेरे मन में आपके लिए बहुत ज्यादा सम्मान था लेकिन आपने एक प्रोपेगेंडा गाने के चलते इसको खो दिया है। मैंने कभी भी आपकी फिल्म मिस नहीं की और कभी ऐसा नहीं सोचा था कि आप इतनी आसानी से बिक जाओगे। आप तो नहीं जनरेशन के कलाकारों के लीड माने जाते थे।” लेकिन इसके बाद में एक्टर ने अपनी बात रखी और इसके बाद उन्हें और भी ज्यादा चर्चा में देखा जा रहा है।

राजकुमार राव पर था गाने को लेकर दबाव?

जब राजकुमार राव पर सवाल उठे तो उन्होंने लिखा कि “मैं अपनी अंतरात्मा कभी बीच नहीं सकता हूं और एक गाना यह तय नहीं करेगा कि मैं कौन हूं और मैं किस चीज के लिए खड़ा हूं या मेरी जिंदगी में मेरे क्या सिद्धांत है। आप कभी भी नहीं जान पाओगे कि कितना दबाव रहता है। मैं जो भी सही है उसके लिए खड़ा रहता हूं और जो हमें एक इंसान के तौर पर जोड़े रखता है उसके लिए मैं हमेशा खड़ा हूं।”

अभिनेता ने आगे यह भी लिखा कि “जब तक मेरा जमीर साफ है और मैं पूरी मेहनत से काम करता हूं तब तक और कुछ भी मैटर नहीं करता है। जो लोग मुझे अच्छे से जानते हैं उन्हें पता है कि मैं कौन हूं और उम्मीद है कि एक दिन में आपका सम्मान फिर से प्राप्त करूंगा। मैं आपके जीवन में सौभाग्य और सुख की कामना करता हूं और ईश्वर आपका भला करें।”

राजकुमार राव के इस बयान के बाद मचा बवाल

अब राजकुमार राव के इस बयान पर काफी ज्यादा बवाल मच गया है। हालांकि अभिनेता ने अपनी पोस्ट में यह तो साफ नहीं किया है कि वह किस तरीके के दबाव की बात कर रहे हैं। क्या यह जवाब सरकार की तरफ से था या फिर कोई और लेकिन फिलहाल लोगों के बीच वह काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Alia Bhatt reaction on CJP students protest goes viral alia bhatt open support to students

0


Alia Bhatt On CJP Students Protest: पेपर लीक के खिलाफ सीजेपी स्टूडेंट थमने का नाम नहीं ले रही है बल्कि हर रोज ये मामला बढ़ता ही जा रहा है और इससे नए नए लोग जुड़ते जा रहे हैं। तमाम नेताओं और अभिनेताओं का समर्थन छात्रों को मिल रहा है। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने खुलकर किया छात्रों का समर्थन

आलिया ने इंस्टाग्राम पर स्टूडेंट्स के सपोर्ट में एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया। इसमें लिखा है, “पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ा और फिर उम्मीद के साथ उसे बार-बार जोड़ा भी। अपनी बात पर डटे रहने वाले हर स्टूडेंट के पीछे एक सपना, एक परिवार की उम्मीद और अनगिनत त्याग का सफर होता है। वे न सिर्फ खुद का, बल्कि उन सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने उनका साथ दिया है, और साथ ही वे उनके लिए एक बेहतर रास्ता भी बना रहे हैं जो उनके बाद आएंगे.”

स्टूडेंट्स की हिम्मत और दृढ़ संकल्प की तारीफ करते हुए आलिया ने आगे लिखा, “उनकी हिम्मत मुझे विनम्र बनाती है। उनका संकल्प हम सभी के लिए एक आईने की तरह है, जो हमसे पूछता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो इस देश के कल को संभालेंगे और उसे आकार देंगे। स्टूडेंट्स के लिए। स्टूडेंट्स द्वारा भविष्य उन्हीं का है। जय हिंद.”

स्टूडेंट्स के सपोर्ट में बॉलीवुड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रोटेस्ट पर अभी तक सलमान खान, अनुपन खेर, शबाना आजमी, हुमा कुरैशी, प्राकश राज, कमल हासन से लेकर नसीरुद्दीन शाह तक तमाम सेलेब्स रिएक्ट करते हुए स्टूडेंट्स को सपोर्ट कर चुके है। हालांकि अभी भी लोगों को कई ए लिस्टर सेलिब्रिटी के रिएक्शन का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

Harshad chopda sparks massive buzz inside lock upp 2 calling shivangi joshi as his sister

0


Harshad Chopda Shivangi Joshi: लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा एक्साइटिंग दिखाई दे रहा है। दरअसल, हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर अपूर्वा मखीजा की एंट्री हुई जिसके बाद काफी ज्यादा धमाका देखने के लिए मिला। जहां पहले दिन ही अपूर्वा की श्रेया से लड़ाई हो गई। वहीं दूसरी तरफ हर्षद और शिवांगी के रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा हुआ जिसके बाद हर तरफ चर्चा हो रही है।

Harshad Chopda Shivangi Joshi

शिल्पा शिंदे ने हर्षद को किया टीज

दरअसल हाल ही में हर्षद ने शिवांगी के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। शो में लगातार शिल्पा शिंदे बार-बार दोनों को लव बर्ड्स कहकर बोल रही थी तो हर्षद ने भी अपना आपा खो दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि शिवांगी की मां को उन पर बहुत भरोसा है और वह है अभिनेत्री से इस तरह प्यार करते हैं जैसे वह अपनी बहन से करते हैं।

हर्षद ने शिवांगी को बताया बहन?

अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहने वाले हर्षद चोपड़ा ने अब शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में शो में शिल्पा शिंदे के साथ जब उनकी बहस हुई तो उन्होंने कहा कि “शिवांगी की मां मुझ पर बहुत ज्यादा भरोसा करती है। मैं उसका दोस्त हूं।” उसके बाद राम कपूर ने कहा कि दोनों का भाई बहन का रिश्ता है।

हर्षद चोपड़ा ने इस दौरान आगे यह भी कहा कि “अपनी बहन से जैसे मैं प्यार करता हूं, अपनी मम्मी से जैसे प्यार करता हूं और अपने पापा से जैसे प्यार करता हूं वैसे ही शिवांगी से करता हूं। कभी देखा है हम दोनों को कुछ करते हुए? बहन जैसी है।”

फैन्स ने लिए मज़े

अब हर्षद चोपड़ा के वीडियो के सामने आने के बाद काफी सारे लोग मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि शिवांगी को बहन का दर्जा मिल चुका है। एक दूसरा यूजर लिखता है कि हर्षद और शिवांगी अब आधिकारिक तौर पर भाई बहन है खुद हर्षद और शिवांगी ने कहा है।

Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील

0


तेलंगाना में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न (SIR) का काम जारी है. इसी प्रक्रिया के तहत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपना SIR फॉर्म भरकर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लोगों से अपील की कि वे SIR प्रक्रिया को गंभीरता से लें और समय रहते अपनी जानकारी दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने दस्तावेज और जरूरी जानकारी सही तरीके से जमा करनी चाहिए, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बना रहे.

रेवंत रेड्डी ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेता है और अपनी जानकारी का सत्यापन नहीं कराता है, तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जा सकता है. इसलिए सभी पात्र मतदाताओं को समय पर अपना वेरिफिकेशन पूरा कर लेना चाहिए. मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र के लोग SIR प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी रखें और समय पर अपना सत्यापन करवाएं

ये भी पढ़ें: CJP Protest LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन

रेवंत रेड्डी ने लोगों से की अपील

रेवंत रेड्डी ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि और स्थानीय अधिकारी नागरिकों की मदद करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे और सभी लोग आसानी से वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकें. तेलंगाना में चल रही इस विशेष प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट बनाना है, ताकि चुनाव के समय सही और प्रमाणित मतदाता सूची उपलब्ध हो सके.

ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला