<p><robust>Uttarakhand Tunnel Accident Rescue Operation</robust>: उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में निर्माणाधीन सुरंग धंसने के बाद उसमें 41 मजदूरों के फंसे होने की घटना के 12 दिन बीत गए हैं. अभी भी मजदूरों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका है. इसकी वजह से प्रशासन के प्रति मजदूरों के परिजनों की गुस्सा बढ़ रहा है. हालांकि अब सुरंग से मजदूरों के जल्द बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई है.</p>



