Telangana daughter murdered mother with lover in medchal with her boyfriend and his brother ann

Telangana daughter murdered mother with lover in medchal with her boyfriend and his brother ann


Telangana Murder: तेलंगाना के मेडचल स्थित जीडीमेटला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एनएलबी नगर की 39 वर्षीय अंजलि नामक महिला की उनकी ही 16 वर्षीय बेटी ने अपने प्रेमी और उसके भाई के साथ मिलकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, अंजलि की बेटी एक 19 वर्षीय युवक पगिल्ला शिव के साथ प्रेम संबंध बना रही थी. जब मां को इस बात का पता चला तो उन्होंने बेटी को समझाने और डांटने की कोशिश की. इससे नाराज होकर लड़की ने अपने प्रेमी और उसके 18 वर्षीय भाई पगिल्ला यशवंत के साथ मिलकर एक सुनियोजित षड्यंत्र रचा.

गला घोंटकर उतारा मौत के घाट 

रविवार (22 जून 2025) की रात जब अंजलि सो रही थीं, तब आरोपियों ने उन पर हमला किया. पहले उनका गला घोंटा गया, फिर सिर पर लोहे की रॉड से जानलेवा प्रहार किए गए. घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस आपराधिक षड्यंत्र के तहत केस दर्ज किया 

जीडीमेटला पुलिस ने इस मामले में हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के सभी कारणों की जांच की जा रही है.

बिहार में प्यार के लिए बच्चे को मारा

बिहार में कुछ दिन पहले ही एक BPSC शिक्षिका ने प्यार के खातिर अपने 13 साल के बेटे को जला कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद लाश को दूर गाड़ी के मदद से झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया. मामले का खुलासा होने पर महिला के पति ने पुलिस ने मांगी की है कि उसकी पत्नी को फांसी की सजा दी जाए.