Niharika NM Refused For Intimate Scenes: कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली निहारिका एनएम अभी के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी है और खूब फैंस के बीच छाई हुई है। हाल ही में राघव जुयाल के साथ फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ से वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली है। जो 30 जुलाई को रिलीज होगी। इससे पहले उन्होंने हाल ही में एक बड़ा खुलासा कर दिया है।

निहारिका ने झेले कई रिजेक्शंस
न्यूज़ 18 के साथ बातचीत के दौरान निहारिका ने एक बेहद ही बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें कई सारे रिजेक्शनों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि “मुझे फिल्मों से रिजेक्ट करने की कई सारी वजहें ही थी। लेकिन अब यहां तक पहुंच कर यह बहुत ही ज्यादा फनी लगता है।”
बड़े डायरेक्टर की फ़िल्म में हुई कास्ट
निहारिका ने आगे बात करते हुए बताया कि “एक बेहद ही खास फिल्म थी जिसे मैं करने वाली थी। इस फिल्म को एक ऐसे बड़े डायरेक्टर बनने वाले थे जिन्हें मैं देखते हुए बड़ी हुई हूं। उन्होंने खुद ही इस फिल्म के लिए मुझे चुना था और मैंने रोल के लिए ऑडिशन भी दिया था। मेरा लुक टेस्ट भी हो गया था।”
इंटीमेट सीन में नहीं थी सहज
अभिनेत्री ने बताया कि “कॉन्ट्रैक्ट मेरे घर पर आया था और मैंने उस पर साइन भी कर दिए थे। उसमें इंटिमेसी को लेकर एक शर्त रखी गई थी और मैंने मेकर्स को साफ कह दिया था कि मैं ऑन स्क्रीन इंटीमेट सीन नहीं दूंगी। उन्होंने यह मन भी लिया था और बॉडी डबल के साथ आगे बढ़ने की प्लानिंग कर रहे थे।”
हाथ से निकली फ़िल्म
निहारिका आगे बेहद ही हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए कहती है कि “बाद में फिल्म का जो लीड एक्टर था वह बॉडी डबल के साथ इंटीमेट सीन करने के लिए तैयार नहीं था। उनकी इसमें कोई भी दिलचस्पी नहीं थी और यह उनका ही फैसला था।” निहारिका पूरी तरीके से फस गई थी और इसी के चलते उनके हाथ से यह फिल्म निकल गई।
बॉलीवुड से पहले साउथ में मारी एंट्री
निहारिका ने हिंदी फिल्मों में आने से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। साल 2025 में तमिल फिल्म पर ‘पेरूसू’ से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद तमिल सिनेमा में कॉमेडी फिल्म ‘मित्रा मंडली’ में भी काम किया।
बॉलीवुड में आने से पहले साउथ में कदम रखने को लेकर निहारिका ने बताया कि “मैं पहले हिंदी फिल्मों में काम करने की कोशिश की थी लेकिन यहां पर महिलाओं के लिए जो पैमाने तय किए गए थे वह मुझे पसंद नहीं आए कि उन्हें कैसे दिखना चाहिए। उनकी रंगत कैसी होनी चाहिए और मुझे पहले यहां पर स्ट्रगल करने की जरूरत नहीं लगी।”



