Shri Ram Airport Inauguration From Delhi To Ayodhya Regular Flight Since January 6 2024

Shri Ram Airport Inauguration From Delhi To Ayodhya Regular Flight Since January 6 2024


(*6*)Ayodhya Airport Inauguration: अवध के जिले अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है. प्रभु श्रीराम के दर्शन करने दिल्ली से फ्लाइट के जरिए अयोध्या जाया जा सकेगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा रहे हैं. 30 दिसंबर को वहां पर पहली फ्लाइट लैंड होगी और नए साल में 6 जनवरी 2024 से दिल्ली टू अयोध्या सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी. 

मिली जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी से इन फ्लाइट का संचालन इंडिगो नाम की विमानन कंपनी करने जा रही है. उसने इससे जुड़ी सभी लाइसेंसिंग प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. यानी जब 22 जनवरी 2024 को भव्य राममंदिर का उद्घाटन होगा ठीक उसी समय अयोध्या श्री राम जन्मभूमि पहुंचने वाले श्रद्धालू वायु मार्ग से भी वहां पहुंच सकेंगे. 

(*6*)सीएम योगी ने किया था एयरपोर्ट का निरिक्षण
हाल ही में सीएम योगी, उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीके सिंह ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था. अधिकारियों को 15 दिसबंर तक काम पूरा करने के आदेश दिए गए थे. अधिकारियों ने भी सीएम और केंद्रीय मंत्रियों को आश्वस्त किया था कि काम युद्ध स्तर पर जारी है और तय सीमा पर काम पूरा कर दिया जाएगा.