Shilpa Shinde TV Industry: भाबीजी घर पर सीरियल से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बिग बॉस जीतकर भी ऐसा धमाका किया था जो कि हैरान करने वाला था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो फिर से किसी सीरियल का हिस्सा क्यों नहीं बनी?

अगर नहीं तो उनका एक बयान आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको जानना चाहिए। दरअसल शिल्पा शिंदे मेकर्स और इस इंडस्ट्री पर भड़कती हुईं नजर आ रही हैं।
उन्होंने ये बयान अभिनेता शहजादा धामी के सपोर्ट में दिया है जिसमें कहा गया था कि काम करने के बाद भी एक्टर को पूरे पैसे नहीं मिले। शिल्पा शिंदे ने उनके सपोर्ट में बोलते हुए कहा कि वो इस घटिया फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी और किसी की चापलूसी नहीं करेंगी।
क्या बोलीं शिल्पा शिंदे?
पता चला है कि अभिनेता शहजादा धामी को काम के पूरे पैसे नहीं मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है से बाहर होने के बाद भी उन्हें करीब 30 लाख लेने हैं जो कि नहीं मिल रहे हैं। शिल्पा शिंदे का इसके बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने काफी कुछ कहा है। उन्होंने कुछ प्रोड्यूसर्स को ”व्हाइट-कॉलर माफिया” तक कह डाला।
इसके अलावा शिल्पा ने कहा, ”मुझे ऐसी इंडस्ट्री में काम नहीं करना है। जरूरत पड़ी तो मैं सड़क पर सब्जी बेच लूंगी, लेकिन किसी की चापलूसी नहीं करूंगी।” इसके बाद शिल्पा का बयान वायरल हो रहा है और लोग उनकी बेबाकी की तारीफें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी कम एक्टिव हैं लेकिन जब भी सामने आती हैं धमाका करती हैं।
लाइमलाइट से दूर हैं शिल्पा
शिल्पा शिंदे लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हैं और फिलहाल किसी शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। अब जिस तरह का बयान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को लेकर दिया है इससे लग रहा है कि वो दोबारा इसमें काम नहीं करने वाली है।



