कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने शनिवार (20 जून 2026) को पिनाराई विजयन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने केरल के हालिया बजट पर विजयन की आलोचना को पुरानी और घिसी-पिटी बातें बताया. यह बयानबाजी तब शुरू हुई जब पिनाराई विजयन ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार पर नेहरूवादी समाजवाद और वामपंथी विचारधारा से दूर जाने का आरोप लगाया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के पिछले 10 साल के शासनकाल में बढ़े भारी कर्ज को मुद्दा बनाया. उन्होंने विजयन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लेफ्ट के पास जवाब देने के लिए वही पुराने तर्क बचे हैं.
This tired old set of ideological cliches is all the Left can offer in response to Kerala’s visionary Budget! “The last two governments led by us, the LDF, showed that welfare, social justice and public investment can go hand in hand with economic growth and modern development.”… https://t.co/kaD9Oa7fst
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 20, 2026
ये भी पढ़ें: फाल्टा के ‘पुष्पा’ जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद थी फरार, जानें क्या है पूरा मामला
केरल के नए बजट को लेकर थरूर ने क्या लिखा?
थरूर ने पोस्ट में लिखा कि केरल के नए बजट के जवाब में लेफ्ट सिर्फ पुरानी बातें दोहरा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि LDF सरकार वेलफेयर, सोशल जस्टिस और पब्लिक इन्वेस्टमेंट की बात करती है, लेकिन इसकी कीमत राज्य पर 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ाकर चुकाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की सैलरी और ओणम बोनस तक के लिए उधार लेना पड़ा. कांग्रेस सांसद ने LDF के वित्तीय प्रबंधन पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक दशक में राज्य में कर्ज, नाकामी, भ्रष्टाचार और गलत अकाउंटिंग जैसी समस्याएं बढ़ी हैं. थरूर ने कहा कि जब लेफ्ट बजट पर बहस करने की कोशिश करता है, तो लोगों के सामने सवाल उठता है कि इस स्थिति पर हंसा जाए या दुख जताया जाए.
पिनाराई विजयन ने UDF सरकार पर हमला बोला
इससे पहले शुक्रवार को पिनाराई विजयन ने X पर पोस्ट कर UDF सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने कहा कि UDF खुद को वामपंथी सोच और नेहरूवादी समाजवाद का समर्थक बताकर सत्ता में आई थी, लेकिन उसका पहला बजट कुछ और ही तस्वीर दिखाता है. विजयन ने कहा कि जब देशभर में बीजेपी निजीकरण को तेजी से बढ़ा रही है और राज्यों की भूमिका कमजोर कर रही है, तब LDF के नेतृत्व में केरल उम्मीद और विरोध का मजबूत केंद्र बना रहा. उन्होंने दावा किया कि लगातार दो LDF सरकारों ने यह साबित किया कि वेलफेयर, सोशल जस्टिस और पब्लिक इन्वेस्टमेंट के साथ आर्थिक विकास भी संभव है.
केरल देश का अग्रणी राज्य
पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल ह्यूमन रिसोर्स के कई बड़े मानकों पर देश का अग्रणी राज्य बना है और साथ ही आर्थिक तथा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में भी आगे बढ़ा है. हालांकि विजयन ने आरोप लगाया कि नया बजट केरल मॉडल से बड़ा बदलाव दिखाता है. उनके अनुसार अब सार्वजनिक हितों की जगह कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि खनिज संसाधन, तटीय संपदा, हेल्थकेयर और सार्वजनिक संपत्तियों को निजी मुनाफे के लिए खोला जा रहा है. साथ ही योजना खर्च में कटौती की जा रही है और उन संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है जिन्होंने केरल के विकास में बड़ी भूमिका निभाई.
विजयन ने लगाए आरोप
विजयन ने यह भी आरोप लगाया कि जिन नीतियों को बीजेपी लंबे समय से लागू करना चाहती थी, अब UDF सरकार उन्हें आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक बजट नहीं बल्कि केरल के प्राकृतिक संसाधनों, सार्वजनिक संस्थानों और विकास की प्राथमिकताओं को कॉर्पोरेट हितों के हवाले करने का रोडमैप है. उन्होंने कहा कि वामपंथ इस बजट का विरोध करेगा और केरल के विकास मॉडल की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा.



