Sheikh Shahjahnan Handed Over to CBI: पश्चिम बंगाल पुलिस ने CBI को सौंपा शेख शाहजहां, कोर्ट की डेडलाइन से ढाई घंटे बाद दी कस्टडी

Sheikh Shahjahnan Handed Over to CBI: पश्चिम बंगाल पुलिस ने CBI को सौंपा शेख शाहजहां, कोर्ट की डेडलाइन से ढाई घंटे बाद दी कस्टडी


Sandeshkhali Row: पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार शाम करीब पौने सात बजे संदेशखाली के मुख्य आरोपी शेख शाहजहां को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को सौंप दिया है. कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार सवा चार बजे तक शाहजहां को CBI को सौंपने का निर्देश दिया था. हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोर्ट की डेडलाइन के करीब ढाई घंटे बाद शाहजहां की कस्टडी CBI को सौंपी.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शाहजहां को CBI को सौंपने के पहले उसका मेडिकल टेस्ट कराया. संदेशखाली के आरोपी शाहजहां को मेडिकल के लिए SSKM अस्पताल ले जाया गया. मेडिकल के बाद शाहजहां को कोलकाता में भबानी भवन पुलिस मुख्यालय ले जाया गया, जहां से उसकी कस्टडी CBI को दी गई.

PM मोदी के खिलाफ बयानबाजी पड़ी भारी, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को भेजी एडवायजरी, कही ये बात