CM And Actor Thalapathy Vijay Luxury Louid Vuitton Belt Worth 70000 Rupees Stuns Fans With Its Features

CM And Actor Thalapathy Vijay Luxury Louid Vuitton Belt Worth 70000 Rupees Stuns Fans With Its Features


Thalapathy Vijay Belt Price: तमिलनाड़ु के नए मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय इस समय काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन वह अपने खास शैली की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद में लगातार विजय को सफेद शर्ट, काली पैंट और ब्लेजर में देखा जाता है।

Thalapathy Vijay

पिछले कुछ दिनों से वह अपने इसी लुक में नजर आ रहे हैं और इंडस्ट्री के कई सारे बड़े कलाकारों से भी मिल रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद में जो उनका नया लुक है उसमें हर किसी का ध्यान खींचा है। उनकी इस दौरान की वायरल हो रही है तस्वीरों में उनकी बेल्ट पर हर किसी का ध्यान चला गया।

थलपति विजय पहनते हैं 70,000 की बेल्ट

दरअसल आपको बता दें कि इस वायरल हो रही तस्वीर में थलपति विजय को एक लग्जरी ब्रांड की बेल्ट पहने हुए देखा गया। जिसकी कीमत की वजह से अब यह बेल्ट काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। खबरों के अनुसार एक्टर की जो बेल्ट है वह लूई विटन नाम के एक लग्जरी ब्रांड की है। यह ब्रांडेड लेदर बेल्ट की कीमत 60000 से लेकर 70000 रुपए के बीच की बताई जा रही है।

हाथों से बनाइ जाती हैं ऐसी बेलट्स

थलपति विजय द्वारा पहने जाने वाली यह बेल्ट प्रीमियम लीटर और कोटेड कैनवास मटेरियल से बनाई गई है। जिसकी वजह से यह काफी मजबूत और टिकाऊ है। विदेशी देशों जैसे फ्रांस से लेकर इटली में हाथों से इस तरीके की बेल्ट तैयार की जाती है।

थलपति विजय की खासियत

थलपति विजय की बेल्ट की सबसे बड़ी खासियत तो यही है कि यह एक रिवर्सिबल बेल्ट होती है। जिसका मतलब है कि इसे दोनों तरफ से पलट कर पहन सकते हैं। इसके एक तरफ लूई विटन का मशहूर डामियार चेक डिजाइन बना हुआ है। जो कैजुअल कपड़ों या फिर जींस पर बहुत ही स्टाइलिश नजर आता है। साथ ही बिल्कुल सादा और मखमली ब्लैक लेदर इसमें दिया गया है। इसको फॉर्मल कोट सूट या फिर ऑफिशियल मीटिंग्स के दौरान बहुत ही सलीके से पहन सकते हैं।

बेल्ट का बकल भी है खास

थलपति विजय की इस बेल्ट पर फ्रंट में ब्रास मेटल से बना हुआ LV का चमकीला सिल्वर या गोल्ड फिनिश बकल लगा हुआ है। जो इसको बहुत ही रॉयल लुक दे देता है। अब हर किसी को एक्टर की यह बेल्ट काफी पसंद आ रही है और इसे वह अलग-अलग मौकों पर पहनते हुए भी नजर आए।