Sanchita Ugale Co Actor Ujjawal Sharma Rejects Affair Rumors And Claims She Was In A Live In Relationship

Sanchita Ugale Co Actor Ujjawal Sharma Rejects Affair Rumors And Claims She Was In A Live In Relationship


Sanchita Ugale Love Life: संचिता उगले टीवी के जाने-माने एक्ट्रेस थी और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी आत्महत्या की खबर सुनने के बाद में उनके फैंस सदमे में है। 30 साल की उम्र में उन्होंने 14 जून को सुसाइड कर लिया। लेकिन अभिनेत्री ने सुसाइड क्यों किया इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है।

Sanchita Ugale

लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी संचिता?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संचिता की को एक्टर उज्जवल शर्मा के साथ में अफेयर की खूब खबर सामने आई थी। लेकिन इन पर एक्टर ने तुरंत सफाई दे दी थी और इन खबरों को गलत कह दिया था।

टेली चक्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान उज्ज्वल ने कहा कि “हमारे अफेयर की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हम कभी भी रिलेशनशिप में बिल्कुल भी नहीं थे। वह किसी और को डेट कर रही थी और बताया जाता है कि उसी के साथ में रह भी रही थी। मेरी उससे काफी वक्त से बात भी नहीं हुई। करीब दो से ढाई महीने हो चुके हैं और अभी मैं अपने होमटाउन में हूं। लंबे वक्त से उसके कांटेक्ट में भी नहीं था।”

उज्जवल शर्मा ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि “वह अपने एक बॉयफ्रेंड की वजह से काफी ज्यादा परेशान थी और मुश्किल वक्त से गुजर रही थी। मदद भी ले रही थी और प्रोडक्शन हाउस ने भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए इलाज से लेकर जरूरी सहायता भी दिलाने में उसकी मदद की थी। जो भी कुछ हुआ वह बहुत ही ज्यादा दुखद है और चौंकाने वाला है। मुझे भी यह जानकारी थोड़ी देर से मिली है।”

संचिता उगले का करियर

संचिता उगले के काम को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि वह कुमकुम भाग्य से लेकर साजन घर जैसे कई सारे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी नजर आ चुकी है।