Bigg Boss 20 List: बिग बॉस 20 का हर किसी को काफी इंतजार था और इसकी शूटिंग 21 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। खबरों की माने तो सलमान खान ही इस बार भी शो के होस्ट बनेंगे। इस बार के सीजन में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से लेकर बड़े टीवी स्टार्स को भी अप्रोच किया जा रहा है।

ओल्ड वर्सेज न्यू थीम से बचेगा गदर
इस बार बिग बॉस 20 शो को और भी ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए इसके मेकर्स इस बार कुछ अलग करने वाले हैं। बताया जा रहा है की थीम खतरों के खिलाड़ी की तरह ही ओल्ड वर्सेस न्यू भी हो सकता है। यानी कि घर के अंदर कुछ नए चेहरों के साथ पिछले सीजन के पुराने और विवादित खिलाड़ी भी शो में आ सकते हैं। जिससे कि टीआरपी के सारे रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।
बिग बॉस 20 में कौन कौन मार सकता है एंट्री?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक मेकर्स द्वारा आधिकारिक तौर पर बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन हम नीचे आपको एक लिस्ट दे रहे हैं जिन नाम की सबसे ज्यादा इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।
कुशल तंवर (गुल्लू): खबरों के अनुसार एमटीवी स्प्लिट्सविला 16 के विनर कुशल को इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
रिद्धिमा गुप्ता: रिद्धिमा गुप्ता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फैन के ‘बिग बॉस में कब आओगे?’ सवाल पर हंसते हुए कहा है कि ‘ऑन द वे’। इसके बाद काफी सारे लोगों को लग रहा है कि रिद्धिमा गुप्ता भी बिग बॉस 20 में नजर आ सकती है।
मिस्टर फैजू और अंजलि अरोड़ा: मिस्टर फैजू के साथ-साथ अंजलि अरोड़ा को भी इस शो में देखा जा सकता है। दोनों ही डिजिटल दुनिया के बड़े सितारे बन चुके हैं।
इसके अलावा चर्चा हो रही है कि पुराने खिलाड़ी जैसे असिम रियाज, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को भी शो में एक बार फिर से लाया जा सकता है। इसी वजह से चर्चा हो रही है कि ओल्ड वर्सेस न्यू थीम भी आ सकता है और इसके तहत पुराने खिलाड़ी भी शो ने नजर आ सकते हैं।
ओटीटी पर नहीं आएगा बिग बॉस
बिग बॉस 20 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है कि इस साल बिग बॉस ओटीटी नहीं आएगा। मेकर्स अभी के वक्त में सिर्फ में शो बिग बॉस 20 पर ही फोकस कर रहे हैं और इसको सितंबर के आखिरी हफ्ते या फिर अक्टूबर की शुरुआत में कलर्स टीवी के अलावा जियो सिनेमा पर ऑन एयर किया जा सकता है।



