salman khan latest Instagram post viral amid viral video that raised heath concern of bhaijaan

salman khan latest Instagram post viral amid viral video that raised heath concern of bhaijaan


Salman Khan Latest Photos: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें सलमान खान की हालत देखकर फैंस को उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसी बीच अब सलमान खान ने इन वायरल वीडियो के बीच इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट किया है।

Salman Khan Latest Photos

इस लेटेस्ट पोस्ट में सलमान खान ने अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। सारी की सारी तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं और इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सलमान खान ने फैंस से सवाल किया है कि ‘आप लोगों की तबीयत कैसी है?’ तस्वीरों पर सलमान खान का कैप्शन देख लोगों को साफ लग रहा है कि ये उनका वायरल वीडियो पर ही रिएक्शन है।

शेयर की गई तस्वीरों में सलमान अलग-अलग स्टाइलिश हैट पहने नजर आ रहे हैं। हल्की दाढ़ी और सादे लुक में उनका अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है। हालांकि, कई लोगों की नजर उनके बदले हुए फिजिकल लुक पर भी गई। तस्वीरों में सलमान पहले की तुलना में काफी फिट और दुबले नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

दरअसल, हाल ही में एक पब्लिक इवेंट में सलमान खान की मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। उन तस्वीरों को देखकर कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि एक्टर पहले से ज्यादा पतले और थोड़े थके हुए नजर आ रहे हैं। इन्हीं झलकियों को देखकर लोगों ने चिंता जताई थी कि उनकी तबीयततो ठीक हैं न!

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।