नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • प्रशासन हालात पर नजर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

नागालैंड के मोन शहर में रविवार (19 जुलाई, 2026) को लगातार हो रही भारी बारिश के बीच भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. इस हादसे में कम से कम 13 मकान मलबे में दबकर बह गए हैं, इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. इसके अलावा, हादसे में सात लोगों के मौत की आशंका जताई गई है.

मृतकों के बारे में मोन के डीसी ने दी जानकारी

मोन के उपायुक्त (डीसी) वेन्नयेई कोन्याक ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में सात लोगों के मारे जाने की आशंका है. अब तक तीन शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चार अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है.

मौसमी परिस्थितियों से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित

लगातार हो रही बारिश, पहाड़ी ढलानों की अस्थिरता और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को राहत और बचाव कार्य के दौरान भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद, आपदा राहत दल, स्थानीय प्रशासन और अन्य एजेंसियां प्रभावित क्षेत्र में लगातार अभियान चला रही हैं. 

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

स्थिति पर प्रशासन बनाए हुए है नजर

इस प्राकृतिक घटनाक्रम की वजह से हुए भूस्खलन के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं और क्षेत्र में सामान्य जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए है. इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन घटना के प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है.

प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति को लेकर ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है. राहत और बचाव कार्य जारी है और अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी. 

यह भी पढ़ेंः काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी